फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa Chief Minister Manohar Parrikar may be send to usa for treatment

मनोहर परिकर की हालत गंभीर, इलाज के लिए अमेरिका ले जाने की तैयारी

Tue, 20 Feb 2018 11:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Tue, 20 Feb 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
Goa Chief Minister Manohar Parrikar may be send to usa for treatment
फाइल फोटो: मनोहर परिकर

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर की हालत स्थिर है। पैंक्रियाज की बीमारी के इलाज के लिए परिकर 15 फरवरी से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि, गोवा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर माइकल लोबो ने कहा कि परिकर की हालत स्थिर है। उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। पीएमओ उनके इलाज पर नजर रखे हुए है। वहीं मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया कि परिकर को इलाज के लिए अमेरिका ले जाया जा सकता है। सोमवार को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू अस्पताल पहुंचे और हालचाल लिया।

विज्ञापन


इस बीच, परिकर के स्वास्थ्य के बारे में फर्जी खबर चलाने के आरोप में गोवा पुलिस ने सोमवार को एक स्थानीय पत्रकार से पूछताछ की। पुलिस महानिरीक्षक जसपाल सिंह ने कहा कि हमने अपनी जांच के सिलसिले में पत्रकार हरीश वाल्वोइकर से उस फर्जी खबर के बारे में सवाल किया गया जिसे चलाया  गया है। एक भाजपा नेता सुनील देसाई द्वारा पोंडा पुलिस में की गई शिकायत के आधार पर पत्रकार से पूछताछ की गई । खबर में देसाई के हवाले से परिकर के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को ही पत्रकार को जारी विधानसभा सत्र में शामिल होने से रोक दिया गया था जब गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा विधानसभा को संबोधित कर रही थीं। सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed