{"_id":"5c72494bbdec224c974d1ad1","slug":"goa-chief-minister-manohar-parrikar-admitted-to-goa-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंडोस्कोपी के लिए बीमार परिकर को ले जाया गया, हालत स्थिर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एंडोस्कोपी के लिए बीमार परिकर को ले जाया गया, हालत स्थिर
Sun, 24 Feb 2019 01:05 PM IST
अजय सिंह
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: अजय सिंह
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
manohar parikar
- फोटो : social media
बीमार चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर की हालत स्थिर है और यहां के एक अस्पताल में डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पिछले एक साल से अग्न्याशय संबंधी बीमारी से जूझ रहे भाजपा के 63 वर्षीय वरिष्ठ नेता आजकल डोना पौला स्थित अपने आवास पर आराम कर रहे थे । उन्हें शनिवार देर रात गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शनिवार की शाम परिकर ने शहर और ग्रामीण योजना मंत्री विजय सरदेसाई से भेंटकर राजनीति और प्रशासन से जुड़ी बातचीत की। उन्हें देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी ने बताया, ‘‘रात को मुख्यमंत्री को निगरानी में रखा गया था। उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टर तय करेंगे कि उन्हें अस्पताल से कब छुट्टी दी जाए।’’
मुख्यमंत्री कार्यालय से शनिवार को जारी बयान के अनुसार, परिकर को अपर जीआई एंडोस्कोपी के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
उनकी हालत स्थिर है। लेकिन उन्हें 48 घंटे तक निगरानी में रखा जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री परिकर का हालचाल जानने शनिवार देर रात अस्पताल गए थे।