गोवा: भाजपा ने परिकर के बेटे को किया नजरअंदाज, करीबी को बनाया उम्मीदवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के बड़े बेटे उत्पल की बजाए उनके करीबी को पणजी में 19 मई को होने वाले उप चुनाव के लिए टिकट दिया है। 17 मार्च को परिकर के निधन के बाद उनकी खाली सीट पर चुनाव होने हैं। उप चुनाव के लिए पार्टी ने परिकर के पूर्व सहयोगी सिद्धार्थ कुंकालीनकर को अपना उम्मीदवार बनाया है।
भाजपा की चुनाव समिति ने रविवार दोपहर को सिद्धार्थ के नाम की घोषणा की थी। जब परिकर रक्षामंत्री बनने के लिए दिल्ली आए थे तब कुंकालीनकर ने पणजी से 2015 में पहली बार जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2017 में भी उन्हें जीत हासिल हुई थी हालांकि जब परिकर ने गोवा के मुख्यमंत्री के तौर पर लौटने का निर्णय लिया तो उन्हें यह सीट छोड़नी पड़ी थी। जिसके बाद परिकर 2017 में यहां से विधायक चुने गए।
सिद्धार्थ का सामना कांग्रेस के उम्मीदवार अतांसियो बाबुश मोनसेरेट से है जिन्हें उन्होंने 2017 में केवल एक हजार वोटों के अंतर से हराया था। परिकर के बेटे उत्पल ने कहा, 'पहले दिन से मैं कह रहा हूं कि मैं उस उम्मीदवार के लिए काम करुंगा जिसका निर्णय पार्टी करेगी। कुछ कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय नेतृत्व को मेरा नाम भेजा था। मुझे पार्टी ने चुनाव प्रचार के लिए कहा था।'
पार्टी से टिकट मिलने की आशा पर उत्पल ने कहा, 'मैंने इसके बारे में अभी तक नहीं सोचा। पार्टी से जो मुझे संदेश मिला है वह यही है कि लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करुं।' कांग्रेस ने भाजपा पर तंज कसा है क्योंकि उसने सबसे आखिर में उप चुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा की है।
परिकर के बेटे ने कहा, 'पार्टी ने सिद्धार्थ कुंकालीनकर को यहां से टिकट दिया है। मेरे पिता ने इस सीट का 25 साल तक प्रतिनिधित्व किया है। इसलिए जरूरी है कि इसे किसी भी हाल में बचाया जाए। इसे बचाने के लिए जो भी जरूरी काम होगा हम उसे करेंगे। बस इसे किसी भी हाल में बचाना है।'
Utpal Parrikar: Party has decided to field Sidharth Kuncalienker, this constituency was represented by my father for more than 25 years. So it's essential that we retain it.I would be doing whatever necessary,whatever campaigning my party asks,so that we can retain it comfortably https://t.co/5nVFFs8rAp
— ANI (@ANI) April 28, 2019
गोवा के कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चंडोकर ने कहा, 'पणजी उप चुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा करने में हो रही लगातार देरी और डेडलाइन खत्म होना साफ तौर पर दिखाता है कि मनोहर परिकर के लिए भाजपा जिस सहानुभूति का दावा कर रही थी वह वास्तव में केवल प्रचार था।'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.