फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pramod Sawant, Goa Assembly Election 2022, Voting percentage in Goa, BJP will win over 22 Assembly seats, Utpal parrikar will lose election

गोवा विधानसभा चुनाव: सीएम सावंत बोले- उत्पल पर्रिकर को मिलेगी हार, भाजपा 22 से अधिक सीटें जीतेगी

Mon, 14 Feb 2022 10:51 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 14 Feb 2022 10:51 AM IST
सार

Goa CM Pramod Sawant: गोवा में 40 विधानसभा सीटों पर 301 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्कर है। वहीं इस चुनाव में सबसे अधिक चर्चा में गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर हैं जो कि निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
Pramod Sawant, Goa Assembly Election 2022, Voting percentage in Goa, BJP will win over 22 Assembly seats, Utpal parrikar will lose election
गोवा के सीएम प्रमोद सावंत - फोटो : ANI

विस्तार

गोवा में 40 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक 11.04 फीसदी मतदान हुए हैं। इन सब के बीच मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत(Pramod Sawant) ने भी वोट डाल दिया है। वोट डालने के बाद उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि नीश्चित रूप से भाजपा की सरकार बन रही है। सरकार बनाने के लिए हमें किसी के साथ बात करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हमें पूरी बहुमत की सरकार मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को 22 से अधिक सीटें मिलेंगी। वहीं विपक्ष पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता माइकल लोबो और उत्पल पर्रिकर दोनों ही चुनाव नहीं जीतेंगे।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने सीएम सावंत को शुभकामनाएं दीं
सांखालिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे सीएम सावंत ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि प्रधानमंत्री ने मुझे और भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को मतदान की शुभकामनाएं देने के लिए सुबह करीब सात बजे फोन किया और आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


मैं ही मुख्यमंत्री का उम्मीदवार: सीएम सावंत
यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा के जीतने पर वह मुख्यमंत्री बने रहेंगे इसपर प्रमोद सावंत(Pramod Sawant) ने कहा कि पीएम मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा की गई घोषणाओं के मद्देनजर इसे लेकर संदेह नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि मैं मुख्यमंत्री बनूंगा क्योंकि वर्तमान चुनाव मेरे नेतृत्व में लड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed