फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa Assembly Election 2022: Ravi Naik resigns as Cong MLA, party strength in House reduces to 31

गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका: पूर्व सीएम रवि नाइक ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

Tue, 07 Dec 2021 12:38 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, पणजी
पीटीआई, पणजी Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 07 Dec 2021 12:38 PM IST
सार

रवि नाइक 25 जनवरी 1991 से 18 मई 1993 और दो अप्रैल 1994 से 8 अप्रैल 1994 तक गोवा के मुख्यमंत्री रहे थे।

विज्ञापन
Goa Assembly Election 2022: Ravi Naik resigns as Cong MLA, party strength in House reduces to 31
कांग्रेस - फोटो : social media

विस्तार

गोवा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका देते हुए, पार्टी विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक ने मंगलवार को राज्य विधानसभा से अपना इस्तीफा दे दिया। सूत्रों के हवाले से जानकारी आ रही है कि वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, नाइक ने अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। गौरतलब है कि इसी साल अक्तूबर में, गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुइज़िन्हो फलेरियो ने कांग्रेस विधायक के रूप में इस्तीफा दे दिया था और बाद में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

विज्ञापन


गोवा विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या घटकर तीन हुई
नाइक के इस्तीफे के साथ, 40 सदस्यीय राज्य विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या घटकर तीन हो गई है। गोवा में पोंडा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले नाइक ने विधानसभा अध्यक्ष राजेश पाटनेकर को अपना इस्तीफा सौंपा। उनके साथ उनके दो बेटे भी थे, जो पिछले साल सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन


नाइक ने अभी नहीं खोला अपना पत्ता
वहीं नाइक ने अपना इस्तीफा सौंपने के बाद यहां संवाददाताओं से कहा कि मैं आपको बताऊंगा कि आगे की योजना क्या है। सूत्रों के मुताबिक, नाइक के पार्टी के गोवा चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए गोवा में कैसे कांग्रेस 17 विधायकों से घटकर तीन हो गई
2017 के राज्य विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस 17 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। हालांकि, 13 सीटें जीतने वाली भाजपा ने तटीय राज्य में सरकार बनाने के लिए कुछ क्षेत्रीय संगठनों और निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ गठबंधन कर लिया। 2017 के चुनावों के बाद, वालपोई विधायक विश्वजीत राणे कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले पहले व्यक्ति थे। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए और इस सीट से उपचुनाव जीत लिया। राणे वर्तमान में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हैं। राणे के बाहर निकलने के तुरंत बाद, कांग्रेस के दो और विधायक - सुभाष शिरोडकर (जिन्होंने शिरोडा सीट का प्रतिनिधित्व किया) और दयानंद सोपटे (मंदरेम) ने भाजपा में शामिल होने के लिए पार्टी छोड़ दी। इन दोनों ने बाद में मई 2019 में हुए उपचुनाव में जीत हासिल की। गोवा कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका जुलाई 2019 में लगा, जब उसके 10 विधायकों के एक समूह ने तत्कालीन विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावलेकर के नेतृत्व में पार्टी छोड़ दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed