फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa and Manipur Cm Name, Pramod Sawant and N biren singh meets pm narendra modi

गोवा और मणिपुर में सीएम के नाम लगभग तय: भाजपा हाईकमान ने भी दिए संकेत, पीएम मोदी से मिले दोनों नेता

Wed, 16 Mar 2022 02:25 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 16 Mar 2022 02:25 PM IST
सार

वर्तमान में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह हैं। भाजपा ने गोवा के 40 सदस्यीय विधानसभा में सबसे अधिक 20 सीट पर जीत हासिल की थी। तीन निर्दलीय और महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) के दो सदस्यों ने पहले ही भाजपा को अपना समर्थन दिया है।

विज्ञापन
Goa and Manipur Cm Name, Pramod Sawant and N biren singh meets pm narendra modi
पीएम मोदी और प्रमोद सावंत - फोटो : Twitter@pm Narendra Modi

विस्तार

गोवा और मणिपुर में मुख्यमंत्री पद को लेकर स्थिति लगभग साफ हो गई है। भाजपा हाईकमान से मिले संकेत के मुताबिक प्रमोद सावंत ही गोवा के सीएम होंगे जबकि एन बिरेन सिंह मणिपुर के सीएम होंगे। दोनों नेताओं ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। वहीं प्रमोद सावंत से मिलने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हमारी पार्टी गोवा के लोगों के आभारी है कि उन्होंने हमें फिर से राज्य की सेवा करने का जनादेश दिया। हम आने वाले समय में गोवा की प्रगति के लिए काम करते रहेंगे। बता दें कि भाजपा ने गोवा के 40 सदस्यीय विधानसभा में सबसे अधिक 20 सीट पर जीत हासिल की थी। तीन निर्दलीय और महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) के दो सदस्यों ने पहले ही भाजपा को अपना समर्थन दिया है। 

विज्ञापन


मणिपुर के सीएम ने भी की पीएम मोदी से मुलाकात
मणिपुर के सीएम एन वीरेन सिंह भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। वहीं इस मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि एन वीरेन सिंह से मुलाकात कर अच्छा लगा। हमारी पार्टी मणिपुर के लोगों की आकांक्षा को पूरी करने के लिए अपने वादे पर दृढ़ है और आगे भी रहेगी।
विज्ञापन


मणिपुर में भी भाजपा की वापसी 
पूर्वोत्तर के इस राज्य में एन बीरेन सिंह के नेतृत्व में भाजपा ने अपने दम पर सरकार में वापसी की है। इसके बाद मणिपुर के मौजूदा मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सोमवार को विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। रविवार को मणिपुर विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ लेने वाले सोरोखैबम राजेन सिंह ने विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मणिपुर में किस पार्टी को कितनी सीट
मणिपुर में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक, मणिपुर में भाजपा ने 32 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि जेडीयू को 6 सीटों पर जीत मिली है। वहीं, कांग्रेस को 5 सीटें, एनपीपी को 6, एनपीएफ को 5, केपीए को 2, और अन्य ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है।


गोवा में किस पार्टी को कितनी सीटें
गोवा के अंतिम नतीजे के अनुसार भाजपा ने 20, कांग्रेस ने 11, आम आदमी पार्टी और महाराष्ट्रवादी गोमांतक ने 2-2, गोवा फॉरवर्ड पार्टी और रिवोल्यूशनरी गोवा पार्टी ने 1-1 और निर्दलीय ने 3 सीटें जीती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed