फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   GOA airport: Congress demands probe into Amit Shah's 'illegal' BJP meeting 

एयरपोर्ट पर शाह की बैठक से भड़की कांग्रेस, कहा- सत्ता का हो रहा गलत इस्तेमाल

Sun, 02 Jul 2017 01:03 PM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी Updated Sun, 02 Jul 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
GOA airport: Congress demands probe into Amit Shah's 'illegal' BJP meeting 

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की गोवा एयरपोर्ट पर की जा रही हाईप्रोफाइल मीटिंग पर कांग्रेस ने विरोध जताया है। कांग्रेस ने बीजेपी पर सत्ता का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि गोवा एयरपोर्ट पर बैठक में अमित शाह के अलावा राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर और भाजपा के कई अन्य मंत्री और विधायक सम्मिलित हुए थे। 

विज्ञापन

कांग्रेस ने मामले की जांच किए जाने की मांग भी उठाई है। साथ ही कांग्रेस का कहना है कि एयरपोर्ट पर की जाने वाली यह मीटिंग पूरी तरह से अवैध व गैरकानूनी थी, मामले में दोषी अफसरों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके अलावा मीटिंग के मुखिया रहे अमित शाह और अन्य बीजेपी कार्यकत्ताओं पर कार्रवाई होनी चाहिए, जिन्होंने इस मीटिंग के आयोजन पर सहयोग किया हो। बता दें कि इस मीटिंग में एयरपोर्ट पर रेड कॉरपेट, चेयर और सांउड स्पीकर लगाए गए थे। जिसमें अमित शाह और राज्य के सीएम मनोहर परिकर सहित अन्य बीजेपी मंत्री तथा विधायक शामिल हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि दूसरी ओर अमित शाह ने एनडीए सरकार के कार्यकाल में गोरक्षा के नाम पर बढ़ी हत्या के आरोप लगाने वाले लोगों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे कई मामले पिछली सरकार के समय में हुए थे, लेकिन उस वक्त सवाल नहीं उठते थे। उन्होंने कहा, ' हमारे कार्यकाल में जितनी हत्याएं हुई, उससे कहीं ज्यादा 2011, 2012, 2013 में हुई थी, मगर कभी ये सवाल नहीं उठा था।' अमित शाह ने कहा कि गाय के नाम पर की जा रही हत्याएं सही नहीं है। उन्होंने हमला बोलते हुए कहा कि अाप के पास ऐसा कोई मामला है, जिसमें हत्या के बाद गिरफ्तारी नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed