फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Global Warming: Earth will become a pressure cooker due to increased temperature and moisture

Global Warming: तापमान के साथ नमी से धरती बन जाएगी प्रेशर कुकर, बाढ़-तूफान के रूप में सामने आएंगे दुष्प्रभाव

Sun, 17 Sep 2023 05:50 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, वॉशिंगटन
एजेंसी, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 17 Sep 2023 05:50 AM IST
सार

Global Warming: दुनियाभर में चरम मौसमी घटनाओं को लेकर वैज्ञानिकों का दावा है कि जैसे-जैसे वैश्विक तापमान बढ़ेगा, पृथ्वी पर नमी बढ़ेगी। इससे धरती के हालात प्रेशर कुकर जैसे हो जाएंगे।

विज्ञापन
Global Warming: Earth will become a pressure cooker due to increased temperature and moisture
Global Warming - फोटो : Istock

विस्तार

दुनियाभर में चरम मौसमी घटनाओं को लेकर वैज्ञानिकों का दावा है कि जैसे-जैसे वैश्विक तापमान बढ़ेगा, पृथ्वी पर नमी बढ़ेगी। इससे धरती के हालात प्रेशर कुकर जैसे हो जाएंगे।

विज्ञापन

 

अर्थ फ्यूचर जर्नल में छपे शोध में वैज्ञानिकों का दावा है कि पृथ्वी की सतह के तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ हवा में नमी करीब 7% तक बढ़ सकती है, जिसकी वजह से हीट इंडेक्स में काफी ज्यादा वृद्धि होती है। शोध के मुताबिक, तापमान में वृद्धि की वजह से हवा में नमी बढ़ने का एक दुष्प्रभाव बाढ़ व तूफानों के रूप में भी सामने आएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़-भूस्खलन बढ़ेंगे
नॉर्थवेस्ट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता हाइजियांग वू ने कहा, धरती का तापमान बढ़ने से अतिवृष्टि, बाढ़ व भूस्खलन बढ़ेंगे। तापमान वृद्धि से हीट वेव के कारण जमीन की ऊपरी सतह पूरी तरह सूख जाती है और तेज बारिश के वक्त पानी के साथ भू-अपरदन होता है। इस स्थिति में पानी जमीन के बजाय समुद्रों में पहुंच जाता है, जिससे भूजल में कमी आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed