फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Global treaty banning nuclear weapons adopted at UN, India-Pak boycotts

UN ने अपनाई न्यूक्लियर वेपन्स बैन पर ग्लोबल ट्रीटी, इंडिया-पाक ने किया बायकॉट

Fri, 07 Jul 2017 11:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Fri, 07 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Global treaty banning nuclear weapons adopted at UN, India-Pak boycotts
nuclear bomb
युनाइटेड नेशंस ने पूरी दुनिया में न्यूक्लियर वेपन्स पर बैन के लिए 120 देशों द्वारा लाए गए समझौते को अपना लिया है। हालांकि इसका न्यूक्लियर वेपन्स से लैस देशों ने तीखा विरोध किया, पर इस ग्लोबल ट्रीटी को पास होने से नहीं रोक सके। खास बात ये है कि जापान जैसे देश, जिसने न्यूक्लियर वॉर की तबाही झेली है, उसने भी इस ट्रीटी का बायकॉट किया।
विज्ञापन


मिसाइलों का 'बादशाह' है-किम जोंग, अमेरिका भी खाता है खौफ!
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक भारत, पाकिस्तान, चीन, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, इजरायल, नॉर्थ कोरिया, रूस ने इस ट्रीटी का बायकॉट किया, साथ ही ऑस्ट्रोलिया ने भी इसका बायकॉट किया। पर सबसे चौंकाने वाला नाम जापान का रहा, जो न्यूक्लियन वेपन्स की तबाही झेलने के बाद भी न्यूक्लियर वेपन्स  को रोकने के लिए लाए गए इस ट्रीटी के विरोध में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा समय में दुनिया में 15000 से ज्यादा परमाणु हथियारों के होने की बात कही जा रही है, जिसमें से अधिकांश हथियार अमेरिका और रूस के पास हैं। इस ट्रीटी के पास होने के बाद भी पूरी दुनिया न्यूक्लियर वेपन्स के खतरे से मुक्त हो जाएगी, इसपर संदेह ही है।


बौखलाया पाक, बोला- भारत के पास है 2600 न्यूक्लियर हथियारों का जखीरा

इस अभियान की अगुवाई ऑस्ट्रिया, ब्राजील, मैक्सिको, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने की। करीब 3 सप्ताह तक चली बहस के बाद दुनिया के 141 देशों ने इसमें हिस्सा लिया। इसके तहत सभी देशों को न्यूक्लियर वेपन्स न सिर्फ हटाने हैं, बल्कि न्यूक्लियर वेपन्स के नाम पर डराने धमकाने पर भी रोक लगनी है। 

कोस्टारिका के एंबेसडर एलायेन गोमेज ट्रीटी पर यूएन कांफ्रेंस के प्रेसीडेंट रहे। उन्होंने कहा कि इस पल का इंतजार 70 सालों से था, ताकि दुनिया के किसी भी हिस्से की इंसानियत फिर से वो तबाही न झेले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed