फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Global Nutrition Report said one third stunted kid of world are from India

भारत में रहते हैं दुनिया के एक-तिहाई अविकसित बच्चे : रिपोर्ट

Fri, 30 Nov 2018 09:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 30 Nov 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
Global Nutrition Report said one third stunted kid of world are from India
सांकेतिक तस्वीर

भारत को लेकर आई ग्लोबल न्यूट्रिशन रिपोर्ट, 2018 बहुत ही खतरनाक संकेत दिखा रही है। इस रिपोर्ट के अनुसार बाल पोषण और विकास के मामले में भारत काफी पिछड़ा हुआ है। भारत उन देशों में शामिल है जहां अविकसित, कमजोर और ओवरवेट (वजनी) बच्चे रहते हैं। दुनिया के 150.8 मिलियन अविकसित बच्चों में से लगभग एक-तिहाई यानी 46.6 मिलियन बच्चे भारतीय हैं। इस रिपोर्ट ने देश में बाल पोषण को लेकर चिंता बढ़ाने का काम किया है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक कुपोषण के मामले में भारत की स्थिति चिंतनीय है। यह रिपोर्ट कई खतरनाक संकेत दिखा रही है। भारत के बाद नाइजीरिया का नंबर आता है जहां 13.9 मिलियन और तीसरा नंबर पाकिस्तान का है जहां 10.7 मिलियन बच्चे अविकसित हैं। इन तीनों देशों में दुनिया के सभी अविकसित बच्चों की आधी से ज्यादा संख्या रहती है। यह रिपोर्ट ऐसे समय पर सामने आई है जब पहले की तुलना में भारत में अविकसित बच्चों के आंकड़ों में सुधार देखने को मिला है।
विज्ञापन

 
राष्ट्रीय पारिवारिक स्वास्थ्य सर्वे के अनुसार 200-06 में अविकसित बच्चों की तुलना में 2015-16 में 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। साल 2005-06 के दौरान जहां यह आंकड़ा 48 प्रतिशत था तो वहीं 2015-16 में यह घटकर 38.4 प्रतिशत रह गया। पूरी तरह से बच्चों का विकास न होना या लंबाई कम रहने की वजह लंबे समय तक पूर्ण पोषण का न मिलना भी है। ग्लोबल रिपोर्ट के अनुसार भारत के सभी राज्यों में अविकसित बच्चों का अनुपात एक जैसा नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी वजह से यह जानना जरूरी है कि क्यों और किस तरह से कुपोषण का फैलाव है। मैपिंग करने पर पता चला कि कुपोषण हर जिले में अलग है। भारत के 604 जिलों में से 239 जिलों में अविकसित बच्चों का प्रतिशत 40 फीसदी से अधिक है। वहीं कुछ जिलों में ऐसे बच्चों की संख्या 12.4 प्रतिशत है तो कुछ जिलों में यही संख्या 65.1 प्रतिशत भी है। अविकसित बच्चे होने के साथ ही भारत में दुनिया के सबसे ज्यादा कम लंबाई वाले 25.4 मिलियन कमजोर बच्चे रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed