फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Global network will make war against infectious diseases easier, WHO launches IPSN, India also included

पहल: वैश्विक नेटवर्क से संक्रामक रोगों से जंग होगी आसान, डब्ल्यूएचओ ने लॉन्च किया आईपीएसएन, भारत भी शामिल

Mon, 22 May 2023 07:09 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 22 May 2023 07:09 AM IST
सार

डब्ल्यूएचओ के अनुसार, इंटरनेशनल पैथोजन सर्विलांस नेटवर्क (आईपीएसएन) सभी देशों और क्षेत्रों को जोड़ने के लिए ऐसा मंच प्रदान करेगा, जिसकी मदद से नमूने एकत्र करने व उनके विश्लेषण में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
Global network will make war against infectious diseases easier, WHO launches IPSN, India also included
घातक विषाणु (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया को संक्रामक रोगों के खतरों से बचाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने वैश्विक नेटवर्क लॉन्च किया है, जिसमें भारत भी शामिल है। रोगजनक जीनोमिक्स के जरिये दुनिया की अलग-अलग प्रयोगशालाओं में घातक विषाणुओं पर अध्ययन और निगरानी की जाएगी। इनकी जानकारियां समय-समय पर नेटवर्क के जरिये सभी देशों तक उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि महामारी के संकेत का पता चल सके।

विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ के अनुसार, इंटरनेशनल पैथोजन सर्विलांस नेटवर्क (आईपीएसएन) सभी देशों और क्षेत्रों को जोड़ने के लिए ऐसा मंच प्रदान करेगा, जिसकी मदद से नमूने एकत्र करने व उनके विश्लेषण में मदद मिलेगी। यहां से मिली जानकारी को नेटवर्क के जरिये व्यापक रूप से साझा किया जाएगा। सीएसआईआर आईजीआईबी के पूर्व निदेशक डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि नेटवर्क में भारत की प्रयोगशाला और वैज्ञानिक भी शामिल हैं। कोरोना के दौरान रोगजनक जीनोमिक्स के जरिये वायरस के अलग-अलग रूपों को पहचानने में मदद मिली थी। इसी की बदौलत भारत अब तक तीन लाख से ज्यादा नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग कर चुका है जो दुनिया के कई देशों की तुलना में सबसे अधिक है।
विज्ञापन


जीवों के आनुवंशिक कोड का होगा विश्लेषण
आईजीआईबी के वैज्ञानिक डॉ. विनोद स्कारिया ने बताया कि रोगजनक जीनोमिक्स के जरिये वैज्ञानिक वायरस, बैक्टीरिया और अन्य रोग पैदा करने वाले जीवाणुओं के आनुवंशिक कोड का विश्लेषण करते हैं। यह इसलिए किया जाता है, ताकि यह समझा जा सके कि वे कितने संक्रामक, घातक और आबादी में कैसे फैलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीव के व्यवहार के बारे में जानना महत्वपूर्ण
आसान शब्दों में कहें तो जब तक इन जानकारियों का पता नहीं चलेगा तब तक किसी बीमारी से लड़ना मतलब अंधेरे में तीर चलाने जैसा होता है। बीमारी की रोकथाम, निगरानी, इलाज और टीका यह सभी तभी विकसित हो पाएंगे, जब वायरस, बैक्टीरिया या फिर अन्य रोग पैदा करने वाले जीव के व्यवहार का पता चलेगा। यही वजह है कि रोगजनक जीनोमिक्स पूरी दुनिया के लिए एक शक्ति हैं, जिसका इस्तेमाल अब व्यापक तौर पर किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed