फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Global Innovation Index 2023 India retains 40th rank

ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2023: भारत की 40वीं रैंक बरकरार, कई वर्षों से जीआईआई में तेजी से आगे बढ़ रहा देश

Thu, 28 Sep 2023 04:10 PM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 28 Sep 2023 04:10 PM IST
सार

जीआईआई दुनियाभर की सरकारों के लिए अपने संबंधित देशों में नवाचार के नेतृत्व वाले सामाजिक और आर्थिक परिवर्तनों का आकलन करने के लिए एक विश्वसनीय उपकरण है। 

विज्ञापन
Global Innovation Index 2023 India retains 40th rank
GII 2023 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिनेवा आधारित विश्व बौद्धिक संपदा संगठन की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत ने ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (जीआईआई) 2023 रैंकिंग में 132 अर्थव्यवस्थाओं में से अपनी 40वीं रैंक बरकरार रखी है। 

विज्ञापन


सरकारी थिंक टैंक नीति आयोग ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि भारत पिछले कई वर्षों से जीआईआई में तेजी से आगे बढ़ रहा है। 2015 में 81वें स्थान से इस साल 40वें स्थान पर आ गया है।
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि जीआईआई रैंकिंग में लगातार सुधार विशाल ज्ञान पूंजी, जीवंत स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र और सार्वजनिक और निजी अनुसंधान संगठनों द्वारा किए गए अद्भुत काम के कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान के अनुसार, जीआईआई दुनियाभर की सरकारों के लिए अपने संबंधित देशों में नवाचार के नेतृत्व वाले सामाजिक और आर्थिक परिवर्तनों का आकलन करने के लिए एक विश्वसनीय उपकरण है। 

इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि पिछले कुछ वर्षों में, जीआईआई ने खुद को विभिन्न सरकारों के लिए एक नीति उपकरण के रूप में स्थापित किया है और उन्हें मौजूदा यथास्थिति पर विचार करने में मदद की है।



पीएम मोदी ने भी किया था जिक्र
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले वर्ष बेंगलुरु में भी भारत की रैंक का जिक्र किया था। उन्होंने एक टेक समिट का उद्धाटन करते हुए कहा था कि ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में 2022 में भारत 40 वें स्थान पर पहुंच गया है। 2015 में यह 81 वें स्थान पर था। यह कामयाबी भारतीय प्रतिभा के दम पर मिली है। 

उन्होंने कहा था कि बेंगलुरु भारत के इनोवेशन इंडेक्स में नंबर 1 है और देश में यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स की संख्या दोगुनी हो गई है। यह भारतीय प्रतिभा के दम पर संभव हो सका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed