फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Global Centre for traditional medicine in India could be game-changer: WHO Regional Director

जामनगर में जीसीटीएम: डब्ल्यूएचओ ने कहा, भारत में ग्लोबल सेंटर फॉर टेड्रिशनल मेडिसिन साबित हो सकता है गेम चेंजर 

Mon, 18 Apr 2022 05:36 PM IST
Amit Mandal एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Mon, 18 Apr 2022 05:36 PM IST
सार

भारत सरकार ने पिछले महीने डब्ल्यूएचओ के साथ गुजरात के जामनगर में पारंपरिक चिकित्सा के लिए डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर की स्थापना के लिए 'होस्ट कंट्री एग्रीमेंट' पर हस्ताक्षर किए थे।

विज्ञापन
Global Centre for traditional medicine in India could be game-changer: WHO Regional Director
Dr. Poonam Khetrapal - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात के जामनगर में डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन की स्थापना के साथ ही डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह ने इसे गेम-चेंजर कहा है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक दवाएं सदियों से हैं। उन्होंने बताया कि डब्ल्यूएचओ के 194 सदस्य देशों में से 170 में लगभग 80 प्रतिशत लोग इनका उपयोग करते हैं।

विज्ञापन


डॉ. पूनम ने एएनआई के साथ एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि उनके व्यापक उपयोग के बावजूद पारंपरिक चिकित्सा में मजबूत आंकड़े, डेटा और मुख्यधारा की स्वास्थ्य सेवा वितरण प्रणाली में उनके एकीकरण को रोकने वाले मानक ढांचे की कमी है। डब्ल्यूएचओ का ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन सीखने, डेटा और एनालिटिक्स, स्थिरता, नवाचार और प्रौद्योगिकी पर ध्यान केंद्रित करके व पारंपरिक चिकित्सा के प्राचीन ज्ञान और शक्ति का उपयोग करने में मदद करने के लिए एक गेम-चेंजर हो सकता है।  
विज्ञापन


डॉ. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस घेब्रेयसस से बात की और भारत में जीसीटीएम की स्थापना और मेजबानी के लिए भारत की उत्सुकता जताई ताकि दुनिया भर से पारंपरिक चिकित्सा की क्षमता का दोहन किया जा सके।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत सरकार ने पिछले महीने डब्ल्यूएचओ के साथ गुजरात के जामनगर में पारंपरिक चिकित्सा के लिए डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर की स्थापना के लिए 'होस्ट कंट्री एग्रीमेंट' पर हस्ताक्षर किए थे। डॉ. सिंह ने कहा कि भारत सरकार ने पहले 10 वर्षों के लिए जीसीटीएम की स्थापना और इसकी गतिविधियों के समर्थन के लिए उदारतापूर्वक सहमति व्यक्त की है। 

यह देखते हुए कि कोविड-19 महामारी दुनिया भर में स्वास्थ्य प्रणालियों पर दबाव डाल रही है और प्रभावित कर रही है, डॉ. सिंह ने बताया कि कई देशों ने महामारी से उबरने और एसडीजी 3 लक्ष्यों की दिशा में प्रगति में तेजी लाने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों को जुटाने की आवश्यकता महसूस की है। एनसीडी और मानसिक बीमारियों के उभरते बोझ ने स्वास्थ्य और भलाई को बढ़ावा देने के लिए साक्ष्य-आधारित पारंपरिक चिकित्सा को स्वास्थ्य सेवा वितरण प्रणाली में एकीकृत करने की मांग भी पैदा की है। 


वैश्विक केंद्र के उद्देश्यों और मिशन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि यह पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों और उत्पादों पर नीतियों और मानकों के लिए एक ठोस सबूत आधार बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगा। यह देशों को इसे अपने स्वास्थ्य प्रणालियों में उचित रूप से एकीकृत करने और इसकी गुणवत्ता और सुरक्षा को विनियमित करने में भी मदद करेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed