फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Glenmark notices about Corona drug Fabiflu overpriced and false claims

फैबिफ्लू की ज्यादा कीमत, झूठे दावे पर ग्लेनमार्क को नोटिस

Mon, 20 Jul 2020 03:45 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला, नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Mon, 20 Jul 2020 03:45 AM IST
विज्ञापन
Glenmark notices about Corona drug Fabiflu overpriced and false claims
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
देश के दवा नियंत्रक ने कोरोना महामारी के इलाज में इस्तेमाल की जा रही जेनेरिक दवा फैबीफ्लू को लेकर किए गए झूठे दावों और ज्यादा कीमत पर ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) डॉ. वीजी सोमानी ने मुंबई स्थित ग्लेनमार्क कंपनी को भेजे गए पत्र में ग्लेनमार्क की जमकर खिंचाई करते हुए कहा है कि ग्लेनमार्क की ओर से फैबीफ्लू की प्रस्तावित कीमत देश के गरीब, निम्न मध्य वर्ग और मध्य वर्ग के लिहाज से उचित नहीं थी। 
विज्ञापन


फैबीफ्लू को लेकर एक सांसद की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए डीजीसीआई के सोमानी की ओर से भेजे पत्र में कहा गया है कि ग्लेनमार्क ने दावा किया था कि फैबीफ्लू कोरोना के साथ-साथ तनाव और डायबिटीज जैसी बीमारियों में भी कारगर है, जबकि इस दवा के ट्रायल में ऐसी किसी बीमारी को शामिल ही नहीं किया गया था। इसे लेकर फैबिफ्लू का कोई डाटा उपलब्ध नहीं है। 
विज्ञापन


इसके अलावा लॉन्चिंग के समय ग्लेनमार्क ने एंटीवायरल फैबिपिरावीर की जेनेरिक दवा फैबीफ्लू की 200 मिग्रा की एक टैबलेट की कीमत 103 रुपये रखी थी। कोरोना मरीजों के दो हफ्ते के इलाज में 122 टैबलेट दी जाती हैं। ऐसे में इसके पूरे कोर्स में 12,500 रुपये का खर्च आता है। 17 जुलाई को जारी इस पत्र में ग्लेनमार्क को पूरे मामले पर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते सप्ताह ही फैबीफ्लू की कीमत घटाकर 75 रुपये की थी

ग्लेनमार्क ने बीते सप्ताह ही फैबीफ्लू की कीमत 27 फीसदी घटाकर एक टैबलेट की कीमत 75 रुपये कर दी थी। इससे 122 टैबलेट के पूरे कोर्स का खर्चा घटकर 9,150 रुपये पर आ गया। जून में ही कंपनी को फैबीफ्लू के कोरोना के इलाज में इस्तेमाल की अनुमति दी थी। इससे पहले 156 मरीजों पर दवा का परीक्षण किया गया था। दवा का कोरोना के सांस से जुडे़ हल्के लक्षण वाले मरीजों पर परीक्षण किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed