फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Giving three talaq at once not considered: Mirza ayub

'तीन लाख बार बोलने पर भी नहीं हो सकता तलाक'

Mon, 02 Jan 2017 04:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 02 Jan 2017 04:19 AM IST
विज्ञापन
Giving three talaq at once not considered: Mirza ayub

ऑल इंडिया शिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना मिर्जा यासूब ने कहा है कि तीन तलाक का मुद्दा सही नहीं है। उनके यहां निकाह में गवाह की जरूरत नहीं होती। तीन लाख बार तलाक बोलने से भी तलाक नहीं होता है। तलाक देने का अधिकार भी केवल महिलाओं को है। 

विज्ञापन



उन्होंने कहा कि तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाए जाने की जरूरत है। कानून के दायरे में निकाह नामा होना चाहिए। उसे मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड में रखा जाना चाहिए। मिर्जा यासूब ने नोट बंदी के फैसले को भी सही बताया। हालांकि उन्होंने कहा कि व्यवस्था ठीक नहीं हो पाने से आम लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


रविवार को बिजनौर के किरतपुर में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकार वार्ता मेंमिर्जा यासूब ने कहा कि तीन लाख बार तलाक-तलाक कहने से भी तलाक नहीं होता। निकाह दो दिलों को जोड़ता है। फिर इसमें गवाह की जरूरत कहां आ पड़ी। उनके यहां तलाक देने का अधिकार केवल महिला को है। फोन पर व्हाट्सऐप या सोशल मीडिया पर तलाक देने का कोई औचित्य नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिया समुदाय के लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में चल रहे सायरा बानो वाले केस में तरमीम करने के लिए अर्जी दे रखी है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों को दिया जाने वाला लाभ शिया समुदाय को नहीं मिलता है, जबकि भारत में सिर्फ पांच से सात करोड़ करोड़ शिया है। उन्होंने कहा कि इस्लाम में आतंकवाद की कोई जगह नहीं है। आतंकवादी संगठन साजिश के तहत इस्लाम को बदनाम कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed