फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gita, the woman who returned from Pak, searches for her family in Telangana

साल 2015 में पाकिस्तान से लौटी गीता तेलंगाना में कर रही अपने परिवार की खोज

Wed, 16 Dec 2020 07:59 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 16 Dec 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
Gita, the woman who returned from Pak, searches for her family in Telangana
गीता (फाइल फोटो)

पाकिस्तान से पांच साल पहले भारत वापस लौटी मूक-बधिर महिला गीता तेलंगाना में अपने परिवार की खोज कर रही है। गीता ने अपने परिवार को ढूंढने की कोशिश में अपने केयरटेकर्स के साथ तेलंगाना के बसर कस्बे की यात्रा की। वह अपने उस परिवार को ढूंढ रही है जिससे वह बचपन में बिछुड़ गई थी। 

विज्ञापन


हालांकि, परिवार को खोजने के अपने इस अभियान में उसे निराशा ही हाथ लगी है। क्योंकि, तेलंगाना-महाराष्ट्र सीमा पर स्थित करीब 200 किलोमीटर दूर इस कस्बे के किसी भी हिस्से से उसका संपर्क नहीं हो पाया है। मध्यप्रदेश के इंदौर में स्थित एनजीओ आनंद सर्विस सोसायटी गीता की देखभाल कर रहा है।
विज्ञापन



एनजीओ के एक अधिकारी ने पिछले महीने कहा था कि भारत वापस लौटने के बाद गीता के परिवार को ढूंढने के सभी प्रयास नाकाम साबित हुए हैं और हम इसके लिए नए सिरे से कोशिशों की शुरुआत करेंगे। एनजीओ का कहना है कि गीता को उसके परिवार से मिलाने की पूरी कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोसायटी के निदेशक ज्ञानेंद्र पुरोहित ने उस समय कहा था कि गीता के साथ संपर्क के दौरान उन्हें उसके भौगोलिक पृष्ठभूमि को लेकर महत्वपूर्ण संकेत मिले थे, जो बताते हैं कि उसका परिवार महाराष्ट्र और तेलंगाना में नांदेड़ के आस-पास हो सकता है। पुरोहित सांकेतिक भाषा (साइन लैंग्वेज) के विशेषज्ञ हैं।

अब करीब 30 साल की हो चुकी गीता और एनजीओ के आयोजकों ने मंगलवार को तेलंगाना के निर्मल जिले में बसर का दौरा किया। बसर में देवी सरस्वती का एक प्रसिद्ध मंदिर है और गोदावरी नदी यहां से बहती है। उन्होंने अपनी यात्रा के लिए पुलिस और एक राजस्व अधिकारी से भी संपर्क किया था। 


पुलिस अधिकारी ने बताया कि गीता की ओर से मिले संकेतों में एक नदी, मंदिर, रेलवे स्टेशन, धान की खेती और लोगों की इडली खाने की आदत शामिल है। इससे अनुमान लगाया गया कि यह स्थान तेलंगाना या आंध्र प्रदेश में हो सकता है और इसीलिए उसे बसर लाया गया था, कि कुछ पुख्ता जानकारी मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed