फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Girl students in burqa stopped from entering Mumbai college, allowed after protest

Mumbai: कॉलेज में बुर्का पहनकर आई छात्राओं को गेट पर रोका, विरोध होने पर दी प्रवेश की मंजूरी

Thu, 03 Aug 2023 09:06 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 03 Aug 2023 09:06 AM IST
सार

अधिकारी ने बताया कि चेंबूर में स्थित कॉलेज के सुरक्षाकर्मियों ने छात्राओं को प्रवेश करने से पहले अपना बुर्का उतारने को कहा। सुरक्षाकर्मियों का कहना था कि कॉलेज की अपनी यूनिफॉर्म है। सुरक्षाकर्मियों के प्रवेश देने से मना करने पर विवाद खड़ा हो गया। 

विज्ञापन
Girl students in burqa stopped from entering Mumbai college, allowed after protest
कॉलेज में बुर्का पहनकर आई छात्राओं को गेट पर रोका - फोटो : social media

विस्तार

मुंबई के एक कॉलेज में बुधवार को उस समय बवाल मच गया, जब छात्राओं को बुर्का पहनकर परिसर में जाने से रोक दिया। हालांकि, अभिभावकों और छात्रों के विरोध करने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने प्रवेश की मंजूरी दे दी।

विज्ञापन

यह है मामला
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चेंबूर में स्थित कॉलेज के सुरक्षाकर्मियों ने छात्राओं को प्रवेश करने से पहले अपना बुर्का उतारने को कहा। सुरक्षाकर्मियों का कहना था कि कॉलेज की अपनी यूनिफॉर्म है। सुरक्षाकर्मियों के प्रवेश देने से मना करने पर विवाद खड़ा हो गया। इसके बाद छात्राओं के माता-पिता भी कॉलेज पहुंच गए।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
गेट के बाहर हो रहे विरोध-प्रदर्शन की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। मामला बढ़ने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्राओं के परिजनों व कॉलेज प्राधिकारियों के साथ बातचीत की। इस दौरान मुस्लिम छात्राओं ने कहा कि वे बुर्का हटाने को तैयार हैं, लेकिन कक्षाओं में स्कार्फ पहनेंगी। कॉलेज प्रबंधन ने छात्राओं की यह शर्त मान ली। इसके बाद स्थिति शांत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed