{"_id":"6390572bf82bce73b1032f8e","slug":"girl-student-gets-stuck-between-train-and-platform-in-visakhapatnam-duvvada-station-rescued","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: विशाखापत्तनम में ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी छात्रा, रेलकर्मियों ने रेस्क्यू कर बचाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
VIDEO: विशाखापत्तनम में ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी छात्रा, रेलकर्मियों ने रेस्क्यू कर बचाया
Wed, 07 Dec 2022 02:45 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 07 Dec 2022 02:45 PM IST
सार
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में दुव्वाडा स्टेशन पर ट्रेन से उतर रही एक छात्रा ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गई जिसके बाद वहां चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विशाखापत्तनम में ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी छात्रा
- फोटो : Social Media
विस्तार
आध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्थित दुव्वाडा स्टेशन पर दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां एक छात्रा ट्रेन से उतरते समय फिसल गई और वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गई। मौत को सामने देख छात्रा जोर-जोर से चिल्लाने लगी। हालांकि, गनीमत रही कि ट्रेन तुरंत रुक गई और लड़की को रेस्क्यू कर बचा लिया गया।
विज्ञापन
ऐसे घटी घटना
विज्ञान कॉलेज में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रही एक युवती अन्नावरम में गुंटूर से रायगड़ा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में सवार हुई। जैसे ही ट्रेन दुव्वाडा स्टेशन पर रुकी उसने चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की और हड़बड़ी में वह फिसल गई और ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गई। युवती के डर से चीखने पर वहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि ट्रेन तुरंत रुक भी गई। रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और युवती को बचाने के उपाय किए। रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत ट्रेन रुकवा दी और बच्ची को छुड़ा लिया। अंत में उसे बाहर निकालकर केआईएमएस अस्पताल ले जाया गया। उसकी स्वास्थ्य स्थिति देखी जानी बाकी है। युवती को बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने रेलवे कर्मचारियों की तारीफ की।
विज्ञापन
देखें दिल थाम लेने वाला VIDEO...
Really a Great job by #RailwayRPF staff, Rescued a lady passenger who caught in between Compartment coach and Platform today while De-boarding at #Duvvada Station . She was saved by breaking the platform carefully and was shifted to nearby Hospital. #Vizag 🙌 pic.twitter.com/NjKJGyrYip
— VIZAG WEATHERMAN 🇮🇳 (@VizagWeather247) December 7, 2022
विज्ञापन