फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   girl serious injured after under construction building material falls Mumbai

Mumbai: मुंबई के गिरगांव में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा, एक बच्ची गंभीर रूप से घायल

Mon, 23 Jan 2023 01:21 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, मुंबई
एएनआई, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 23 Jan 2023 01:21 AM IST
सार

घटना रात करीब आठ बजे गिरगांव के कटार लेन स्थित श्रीपति ज्वेल्स बिल्डिंग में हुई। यह तब हुआ जब लड़की वीपी रोड पुलिस थाने की सीमा में स्थित इमारत के पास खड़ी थी।

विज्ञापन
girl serious injured after under construction building material falls Mumbai
निर्माणाधीन इमारत (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

विस्तार

दक्षिण मुंबई के गिरगांव में रविवार को एक निर्माणाधीन इमारत का कुछ हिस्सा गिर जाने से सात साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। एक अधिकारी ने कहा कि बच्ची को एक निजी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि घटना रात करीब आठ बजे गिरगांव के कटार लेन स्थित श्रीपति ज्वेल्स बिल्डिंग में हुई। यह तब हुआ जब लड़की वीपी रोड पुलिस थाने की सीमा में स्थित इमारत के पास खड़ी थी।बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार, कटार लेन में इमारत का कुछ हिस्सा के गिरने से एक बच्ची घायल हो गई। इमारत गिरने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बता दें कि पिछले महीने, सात दिसंबर, 2022 को मुंबई के लोअर परेल इलाके में एक निर्माणाधीन ऊंची इमारत से बांस के मचान के गिरने से कम से कम पांच लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed