{"_id":"5bfa11b8bdec2241417d16ba","slug":"girl-perform-azan-in-school-play-which-angers-muslim-organisation","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाटक में लड़की ने पढ़ी अजान, भड़के मुस्लिम संगठन ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नाटक में लड़की ने पढ़ी अजान, भड़के मुस्लिम संगठन ने किया विरोध प्रदर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड़
Updated Sun, 25 Nov 2018 08:36 AM IST
विज्ञापन
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के कोझिकोड़ में मुस्लिम संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। संगठन इसलिए नाराज है क्योंकि स्कूल के नाटक के दौरान एक लड़की ने अजान पढ़ी। इस्लाम में नमाज से पहले यह प्रार्थना की जाती है। इसे पुरुष मुकरी या मोअज्जिन ही पढ़ते हैं। प्रदर्शकारियों का कहना है कि नाटक किताभ ने मुस्लिमों की जिंदगी की बेइज्जती की है।
विज्ञापन
मेमूंडा हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने इस नाटक का प्रदर्शन किया था। यह नाटक लेखक आर उन्नी की कहानी पर आधारित था। बुधवार को यह नाटक वडाकारा में आयोजित जिला स्कूल आर्ट्स फेस्टिवल के दौरान प्रदर्शित किया गया। नाटक में मुकरी की बेटी कहती है कि वह अपने पिता की तरह अजान पढ़ना चाहती है। उसके पिता पहले मना कर देते हैं हालांकि बाह में वह उसे अजान पढ़ने की इजाजत दे देते हैं।
विज्ञापन
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के सदस्यों ने नाटकस्थल पर मार्च की। पार्टी के स्थानीय नेता सलीम पी अज्हीयूर ने कहा, 'इस नाटक को सामाजिक आलोचना नहीं माना जा सकता। इसके जरिए मुस्लिमों की जिंदगी की बेइज्जती की गई है। हमने शिक्षा उप निदेशक के पास एक शिकायत जमा करवाई है। मेमूंडा स्कूल को सीपीएम चलाता है और इस नाटक के जरिए पार्टी का एजेंडा साफ हो गया है। यह मुस्लिम समुदाय के बारे में गलत संदेश भेजता है।'
विज्ञापन
इस मामले पर स्कूल के अध्यापक पीके श्रीधरन ने कहा कि नाटक लैंगिक समानता को लेकर कई सवाल उठाता है। उन्होंने कहा, 'हमें समझ नहीं आता है कि वह हमारी पार्टी के खिलाफ विरोध क्यों कर रहे हैं। थिएटर आमतौर पर संवेदनशील धार्मिक मुद्दों को उठाता रहा है।'