फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Mumbai ›   Girl from Dubai Riva tulpule, distributed sanitary pads to tribal girls

दुबई में रहने वाली भारतीय किशोरी ने आदिवासी लड़कियों को सैनिटरी पैड बांटे

Mon, 03 Dec 2018 01:18 PM IST
भाषा, ठाणे
भाषा, ठाणे Updated Mon, 03 Dec 2018 01:18 PM IST
विज्ञापन
Girl from Dubai Riva tulpule, distributed sanitary pads to tribal girls
रीवा तुलपुले

अक्षय कुमार की ‘पैडमैन’ से प्रेरित होकर दुबई में रहने वाली 13 साल की एक लड़की ने ग्रामीण महाराष्ट्र से 250 लड़कियों को गोद लिया है और उन्हें सैनिटरी नैपकिन बांटे हैं। रीवा तुलपुले का परिवार महाराष्ट्र से ताल्लुक रखता है। उसने इस काम के लिए पिछले कुछ महीनों में दुबई में राशि एकत्रित की। वह पिछले सप्ताह भारत आई और शनिवार को साहापुर तालुका के स्कूलों में लड़कियों को करीब एक साल का सैनिटरी पैड का स्टॉक बांटा।

विज्ञापन


उसने कहा, ‘‘मैंने कुछ महीने पहले ‘पैडमैन’ देखी थी और मुझे मासिक धर्म के दौरान लड़कियों के सामने आने वाली समस्याओं का पता चला। मैंने फौरन भारत खासकर महाराष्ट्र के गांवों में रहने वाली लड़कियों के लिए कुछ करने का मन बना लिया।’’ 
विज्ञापन


आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली रीवा ने कहा कि उसने यह विचार कोंकण स्नातक क्षेत्र से विधान परिषद के सदस्य निरंजन देवखरे के साथ उस समय साझा किया जब वह दुबई आये थे। देवखरे ने रीवा को इस काम के लिए प्रोत्साहित किया। रीवा ने दुबई में दिवाली के समय लोगों से इस काम के लिए सहायता राशि मांगी और बहुत कम समय में उसने 250 लड़कियों के लिए सैनिटरी पैड खरीदने के लिहाज से पैसे जुटा लिये।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने देवखरे के एनजीओ ‘समन्वय प्रतिष्ठान’ द्वारा आयोजित समारोह में नैपकिन बांटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed