फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Girl collected donations and performed the last rites of her mother In Telangana

हृदय विदारक: तेलंगाना में बच्ची ने चंदे के पैसे जुटाकर किया मां का अंतिम संस्कार, महिला ने कर ली थी आत्महत्या

Sun, 18 Aug 2024 10:10 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 18 Aug 2024 10:10 PM IST
सार

Telangana: पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। लड़की की मां दिहाड़ी मजदूर थी और शराब पीने की आदी थी। उसने बृहस्पतिवार रात कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Girl collected donations and performed the last rites of her mother In Telangana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

तेलंगाना के निर्मल जिले के एक गांव में रविवार को एक हृदय विदारक घटना सामने आई। गरीब परिवार की एक बच्ची (12) को अपनी मां का अंतिम संस्कार चंदे के पैसे जुटाकर करना पड़ा। महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। लड़की की मां दिहाड़ी मजदूर थी और शराब पीने की आदी थी। उसने बृहस्पतिवार रात कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लड़की पास में ही अपनी रिश्तेदार के घर सो रही थी।
विज्ञापन


अंतिम संस्कार के लिए पैसे न होने के कारण शोकाकुल लड़की अपने घर के बाहर असहाय बैठी रही। स्थानीय निवासियों ने चंदे के तौर पर उसे कुछ पैसे दिए। स्थानीय पुलिस ने भी अंतिम संस्कार के लिए बच्ची की कुछ मदद की। बाद में स्थानीय निवासियों की मदद से लड़की ने अपनी मां का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट से बच्ची की स्थिति के बारे में जानकर बाहर के कुछ लोग भी उसके भविष्य के लिए मदद करने के लिए आगे आए। बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने सोशल मीडिया पर कहा कि उनके निर्देश पर पार्टी के स्थानीय नेताओं ने बच्ची से मुलाकात की और तत्काल सहायता के रूप में 10,000 रुपये सौंपे। उन्होंने कहा, मैं बच्ची से व्यक्तिगत रूप से बात करूंगा और हम देखेंगे कि उसके सुरक्षित भविष्य के लिए कैसे मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed