फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Girish Mahajan who trolled for taking selfie during survey now swam to reach village

बाढ़ग्रस्त इलाके में सेल्फी लेकर ट्रोल होने वाले मंत्री, अब पानी में तैरते हुए आए नजर

Sun, 11 Aug 2019 09:23 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 11 Aug 2019 09:23 AM IST
विज्ञापन
Girish Mahajan who trolled for taking selfie during survey now swam to reach village
वीडियो में गिरीश महाजन तैरकर गांव पहुंचते हुए नजर आए - फोटो : Twitter

महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन उस समय विवादों में आ गए जब वह बाढ़ग्रस्त इलाके का दौरा करते हुए सेल्फी लेते हुए दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर उनके दो वीडियो काफी वायरल हुए थे और इसने विपक्ष को सरकार को आड़े हाथ लेने का मौका दे दिया था। अब वही मंत्री एक वीडियो में पानी में तैरकर एक गांव में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसका वीडियो शनिवार को भाजपा ने अपने ट्विटर अकाउंट से साझा किया है।

विज्ञापन


वीडियो को शेयर करते हुए भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मशहूर नारे सबका विश्वास नारे का इस्तेमाल किया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लाल घेरे वाला शख्स बाढ़ग्रस्त क्षेत्र को पार कर रहा है। भाजपा ने लिखा, 'महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन बाढ़ प्रभावित गांव में पहुंचने के लिए तैरकर जाते हुए। इस तह भाजपा सबका विश्वास जीतती है।'
विज्ञापन





पांच बार के विधायक महाजन शनिवार को महाराष्ट्र के सांगली के दौरे पर गए थे। यह जिला बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित है। इस दौरान वह नाव में बैठकर कैमरे की तरफ देखते हुए मुस्कुराते, हाथ हिलाते और सेल्फी लेते हुए दिखाई दिए थे। मंत्री के वीडियो को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता धनंजय मुंडे ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया था। एनसीपी ने मंत्री से सवाल पूछते हुए कहा था कि क्या वह पर्यटन पर थे। 

इतना ही नहीं एनसीपी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके असंवेदनशील जल संसाधन मंत्री का इस्तीफा लेने की मांग भी की थी। धनंजय मुंडे ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'मंत्री गिरीश महाजन और अधिकारी मुस्कुराते हुए सेल्फी ले रहे हैं। क्या नेताओं में कोई संवेदनशीलता नहीं बची है? देवेंद्र फडणवीस जी इस असंवेदनशील मंत्री से इस्तीफा लीजिए। संबंधित अधिकारियों को निलंबित कीजिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed