{"_id":"5e291be08ebc3eeb7a42b92d","slug":"giriraj-singh-reply-to-akbaruddin-owaisi-on-his-speech","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकबरुद्दीन ओवैसी को गिरिराज की दो टूक- जिन्ना के रास्ते पर न चलें, लोग अब जाग चुके हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अकबरुद्दीन ओवैसी को गिरिराज की दो टूक- जिन्ना के रास्ते पर न चलें, लोग अब जाग चुके हैं
Thu, 23 Jan 2020 09:36 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 23 Jan 2020 09:36 AM IST
विज्ञापन
गिरिराज सिंह-अकबरुद्दीन ओवैसी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एआईएमआईएम प्रमुख असद्दुदीन ओवैसी के छोटे भाई और तेलंगाना से विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी को कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वे भारत को धमकाने की कोशिश न करें और जिन्ना का अनुशरण भी न करें।
विज्ञापन
गिरिराज सिंह ने कहा कि मुस्लिम शासकों ने भारत पर 800 सालों से ज्यादा समय तक शासन किया। वे लुटेरे थे। भारत को धमकाने की जरूरत नहीं, देश के लोग अब जाग चुके हैं।
विज्ञापन
बता दें कि अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि किसी को भी डरने और घबराने की जरूरत नहीं है। हमको इनकी बातों में आने Giriraj Singh reply to akbaruddin owaisi on his Speechकी जरूरत नहीं है। जो लोग पूछ रहे हैं कि मुसलमान के पास क्या है, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि तू मेरे कागज देखना चाहता है। मैंने 800 बरस तक इस मुल्क में हुक्मरानी और जांबाजी की है। ये मुल्क मेरा था, मेरा है और मेरा रहेगा।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि मेरे अब्बा और दादा ने इस मुल्क को चारमीनार दिया, कुतुब मीनार दिया, जामा मस्जिद दिया। हिंदुस्तान का पीएम जिस लाल किले पर झंडा फहराता है उसे भी हमारे पूर्वजों ने ही दिया है।
ओवैसी ने यह भी कहा कि अगर कोई कागज मांगता है तो उसे कहो कि तू कागज क्या मांग रहा है, वो जो चार मीनार खड़ा है वो मेरे बाप-दादा ने बनवाया, तेरे बाप ने नहीं बनवाया है। बता दें कि अकबरुद्दीन ओवैसी इससे पहले भी कई विवादित बयान दे चुके हैं।