'पार्ट टाइम पॉलिटिक्स, फुल टाइम पर्यटक नेता को आती है नानी की याद' राहुल पर नकवी का तंज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी के स्थापना दिवस से एक दिन पहले विदेश दौरे पर निकल गए। इस लेकर राहुल के आलोचकों ने उन्हें निशाने पर लिया और कहा कि वह राजनीति को गंभीरता से नहीं लेते हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सफाई पेश करते हुए कहा कि राहुल गांधी अपनी नानी को देखने गए हैं। वहीं, भाजपा नेताओं की तरफ से राहुल को निशाने पर लिया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि प्रियंका गांधी अपनी नानी से उतना प्यार नहीं करतीं, जितना राहुल गांधी करते हैं। दूसरी तरफ, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने राहुल पर हमला बोलते हुए कहा है कि पार्ट टाइम पॉलिटिक्स, फुल टाइम पर्यटन और पाखंड जो नेता करेगा, उसको नानी याद आएगी।
प्रियंका गांधी अपनी नानी से प्यार नहीं करतीं, जितना राहुल करते हैं
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कहा, 'प्रियंका गांधी जी अपनी नानी से उतना प्यार नहीं करतीं, जितना राहुल गांधी जी करते हैं।' सोमवार को भी गिरिराज ने राहुल को निशाने पर लेते हुए कहा था, 'भारत में राहुल गांधी की छुट्टी खत्म हो गई है, आज वह इटली वापस चले गए।'
प्रियंका गांधी जी अपनी नानी से उतना प्यार नहीं करतीं, जितना राहुल गांधी जी करते हैं।
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) December 29, 2020
पाखंड करने वाले नेता को आती है नानी की याद
वहीं, केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, 'पार्ट टाइम पॉलिटिक्स, फुल टाइम पर्यटन और पाखंड जो नेता करेगा, उसको नानी याद आएगी और जब नानी याद आती है तो वो कहां पहुंच जाते हैं इसका पता सिर्फ उनको ही होता है।'
पार्ट टाइम पॉलिटिक्स, फ़ुल टाइम पर्यटन और पाखंड जो नेता करेगा, उसको नानी याद आएगी और जब नानी याद आती है तो वो कहां पहुंच जाते हैं इसका पता सिर्फ उनको ही होता है: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नक़वी pic.twitter.com/kvp0hM4b2y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 29, 2020
कांग्रेसी नेताओं ने क्या कहा था
दरअसल, कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने राहुल की विदेश यात्रा की जानकारी देते हुए कहा, 'हमने पहले भी सूचित किया है कि राहुल गांधी एक छोटी व्यक्तिगत यात्रा पर हैं और वह बहुत जल्द हमारे बीच होंगे।'
यह भी पढ़ें: कांग्रेस के स्थापना दिवस और राहुल की विदेश यात्रा पर सियासी घमासान, सोशल मीडिया में भी बाढ़
वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'राहुल गांधी अपनी नानी को देखने गए हैं। क्या यह गलत है? व्यक्तिगत दौरे करने का अधिकार सभी को है। भाजपा निम्न स्तर की राजनीति में लिप्त है। वे राहुल गांधी पर निशाना साध रहे हैं क्योंकि वे केवल एक नेता को निशाना बनाना चाहते हैं।'
इटली गए हैं राहुल गांधी
हालांकि कांग्रेस नेताओं की तरफ से यह नहीं बताया गया है कि राहुल कहां गए हैं। वहीं सूत्रों का कहना है कि राहुल इटली गए हैं। वे कतर एयरवेज की उड़ान से इटली के मिलान के लिए रवाना हुए हैं। दरअसल, राहुल की नानी इटली में रहती हैं और वह पहले भी उनसे मिलने जाते रहे हैं।