{"_id":"5dd7a4a78ebc3e5475368ce8","slug":"gifu-university-student-came-to-iit-guwahati-for-internship-found-dead-in-bathroom","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर्नशिप करने जापान से आईआईटी आया था छात्र, बाथरूम में पाया गया मृत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इंटर्नशिप करने जापान से आईआईटी आया था छात्र, बाथरूम में पाया गया मृत
Fri, 22 Nov 2019 02:55 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: अनवर अंसारी
Updated Fri, 22 Nov 2019 02:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी गुवाहाटी में विनिमय कार्यक्रम के तहत आए एक जापानी छात्र का शव छात्रावास में पाया गया है। पुलिस ने बताया कि मृत छात्र की पहचान कोता ओनोदा (22) के रूप में हुई है और उसका शव गुरुवार दोपहर साढ़े तीन बजे लोहित छात्रावास में बाथरूम के रोशनदान से लटका पाया गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। प्रवक्ता ने बताया कि मृत देह को शव-परीक्षण के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय भेजा गया है और नई दिल्ली स्थित जापानी दूतावास को इस बारे में जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
ओनोदा जापान की गिफू यूनीवर्सिटी में परास्नातक का छात्र था और वह आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत आईआईटी-गुवाहाटी के बायो-साइंस और बायो इंजीनियरिंग विभाग में इंटर्नशिप कर रहा था। उनकी इंटर्नशिप 30 नवंबर को खत्म होनी थी।
विज्ञापन
आईआईटी अधिकारियों ने इस घटना के बारे में विदेश मंत्रालय और गुवाहाटी में मौजूद गिफू यूनीवर्सिटी के एक प्रतिनिधिमंडल को भी जानकारी दी है।