फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gifts, mementos given to PM Modi to be auctioned at NGMA

PM Modi's Gifts Auction: प्रधानमंत्री के उपहारों और स्मृति चिन्हों की होगी नीलामी, PM मोदी ने कही यह बात

Mon, 02 Oct 2023 07:13 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 02 Oct 2023 07:13 PM IST
सार

पीएम मोदी को विभिन्न कार्यक्रमों में मिलने वाले उपहारों और स्मृति चिन्हों की राष्ट्रीय आधुनिक कला गैलरी में प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसके बाद इन सभी उपहारों की नीलामी होगी।

विज्ञापन
Gifts, mementos given to PM Modi to be auctioned at NGMA
पीएम मोदी को मिले उपहारों की प्रदर्शनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमाम कार्यक्रमों में पीएम मोदी को मिलने वाले उपहारों और स्मृति चिन्हों की प्रदर्शनी लगाई गई है। राष्ट्रीय आधुनिक कला गैलरी  में यह प्रदर्शनी आयोजित की गई। सोमवार को शुरु हुए इस आयोजन में सभी उपहारों की नीलामी की जाएगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स में एक पोस्ट के जरिए प्रदर्शनी की कुछ तस्वीरें साझा की। साथ ही उन्होंने लिखा, भारत की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और कलात्मक विरासत का प्रमाण है।
विज्ञापन

 

साथ ही लोगों को एक्स के पोस्ट के जरिए उन्होंने कहा, आज से एक प्रदर्शनी में हाल के दिनों में मुझे दिए गए उपहारों और स्मृति चिन्हों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की जाएगी। कई कार्यक्रमों और आयोजनों के दौरान मुझे ये दिए गए थे। उन्होंने कहा, हमेशा की तरह, इन वस्तुओं की नीलामी की जाएगी और इनसे मिलने वाले पैसों को नमामि गंगे पहल में लगाया जाएगा।

पीएम मोदी के पोस्ट से पहले केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने नीलामी पर एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा, कई कार्यक्रमों पर प्रधानमंत्री को दिए गए स्मृति चिह्नों और उपहारों की नीलामी अब लाइव है। ई-नीलामी में भाग लेने और नमामि गंगे परियोजना में योगदान करने का लोगों से अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed