फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Giant wheel project on Sabarmati riverfront couldn't be implemented due to UK firm's non-compliance: govt

Gujarat: सरकार ने कहा- UK की कंपनी ने नहीं दी स्टडी रिपोर्ट, इसलिए नहीं लागू हो सकी फेरिस व्हील की परियोजना

Tue, 17 Oct 2023 09:39 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 17 Oct 2023 09:39 PM IST
सार

Gujarat: सरकार की एक इकाई का यह बयान एक मीडिया रिपोर्ट के जवाब में आया है, जिसमें इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि बहुप्रचारित परियोजना को एसआरएफडीसीएल द्वारा स्थगित कर दिया गया है। इस परियोजना के लिए 2011 में वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन के दौरान समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए थे।

विज्ञापन
Giant wheel project on Sabarmati riverfront couldn't be implemented due to UK firm's non-compliance: govt
Ferris wheel - फोटो : Social Media

विस्तार

गुजरात सरकार की एक इकाई ने मंगलवार को कहा कि साबरमति नदी के तट पर लंदन आई जैसी विशाल फेरिस व्हील स्थापित करने की प्रस्तावित परियोजना लागू नहीं की जा सकी। ब्रिटेन की कंपनी टेक्नो-फिजिबिलीटी रिपोर्ट को जमा करने विफल रही। 

विज्ञापन

साबरमती रिवरफ्रंट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एसआरएफडीसीएल) ने कहा कि 2016 में ब्रिटेन की प्रस्तावक फर्म सलोरिया आर्किटेक्ट्स को जारी किए गए लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) को एसआरएफडीसीएल ने नवंबर 2018 में रद्द कर दिया था। एसआरएफडीसीएल साबरमती रिवरफ्रंट के विकास के लिए अहमदाबाद नगर निगम का एक विशेष प्रयोजन माध्यम (एसपीवी) है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह बयान एक मीडिया रिपोर्ट के जवाब में आया है, जिसमें इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि बहुप्रचारित परियोजना को एसआरएफडीसीएल द्वारा स्थगित कर दिया गया है। इस परियोजना के लिए 2011 में वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन के दौरान समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए थे।

विज्ञापन

एसआरएफडीसीएल ने कहा कि सलोरिया आर्किटेक्ट्स ने सरदार पुल और अंबेडकर पुल के बीच साबरमती रिवरफ्रंट पर प्रसिद्ध लंदन आई की तर्ज पर एक विशाल फेरिस व्हील स्थापित करने के लिए 2011 में गुजरात पर्यटन विभाग के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए थे। 

जनवरी 2014 में केवल एक बोलीदाता स्टारनेथ दुबई के साथ सलोरिया आर्किटेक्ट्स जेवी ने एसआरएफडीसीएल को एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) जमा की, जिसके अनुसार एक विशाल पहिया और अन्य आकर्षण स्थापित करने की पूरी परियोजना की लागत लगभग 1,600 करोड़ रुपये होगी और इस परियोजना के लिए 20,500 वर्ग मीटर भूमि की आवश्यकता होगी।  

एसआरएफडीसीएल ने कहा कि सितंबर 2016 में एसआरएफडीसीएल ने बोलीदाता कंपनी को एक एलओआई भेजा और उसे तीन महीने के भीतर तकनीकी-व्यवहार्यता अध्ययन (टेक्नो-फिजिबिलिटी स्टडी  रिपोर्ट के साथ एक विस्तृत प्रस्ताव जमा करने को कहा।

हालांकि, तीन बार विस्तार देने और समय सीमा नवंबर 2017 तक बढ़ाने के बावजूद प्रस्तावक फर्म रिपोर्ट प्रस्तुत न कर सकी। चूंकि, आशय पत्र में एक खंड था कि यदि बोलीदाता अध्ययन रिपोर्ट प्रस्तुत करने में विफल रहता है तो एलओआई रद्द किया जा सकता है। आखिरकार, एसआरएफडीसीएल की परियोजना समिति ने नवंबर 2018 में एलओआई रद्द कर दिया।

उन्होंने कहा, लंदन आई परियोजना के बारे में ये तथ्य बताते हैं कि एसआरएफडीसीएल, परियोजना के क्रियान्वयन में किसी भी त्रुटि या देरी के लिए जिम्मेदार नहीं था। यह ब्रिटेन स्थित एजेंसी थी जो क्रियान्वयन न करने के लिए जिम्मेदार थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed