फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Giant sea waves swallow centuries-old temple in Odishas Kendrapara district

ओडिशा: समुद्री लहरों ने निगला सदियों पुराना पंचुवराही मंदिर, जानिए क्यों डूब रहे केंद्रपाड़ा जिले के गांव

Tue, 03 Aug 2021 05:39 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, केंद्रपाड़ा
पीटीआई, केंद्रपाड़ा Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 03 Aug 2021 05:39 PM IST
सार

ओडिशा के तटीय केंद्रपाड़ा जिले के गांवों को समुद्र लगातार निवाला बनाता जा रहा है। दशकों से यह सिलसिला जारी है। हाल ही में  विशाल समुद्री लहरों ने सदियों पुराने एक मंदिर को निगल लिया है। 

 

विज्ञापन
Giant sea waves swallow centuries-old temple in Odishas Kendrapara district
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

ओडिशा के तटीय केंद्रपाड़ा जिले में समुद्र बीते कई दशकों से एक के बाद एक गांव को निगल रहा है। हाल ही में विशालकाय समुद्री लहरों ने सदियों पुराने पंचुवराही मंदिर को जमींदोज कर दिया है। 

विज्ञापन


इस ऐतिहासिक मंदिर के ढहते ही सतभाया गांव के लोग इस बात के लिए चिंतित हो उठे हैं कि प्रकृति के कोप से बचाने के लिए अब वे कहां गुहार लगाएंगे। 2018 में राज्य सरकार ने इस गांव के 571 परिवारों को समुद्र तटीय इलाके से 10 किलोमीटर दूर स्थित बागपटिया पुनर्वास कॉलोनी में बसा दिया था। 
विज्ञापन


समुद्री कटाव के चलते इतनी बड़ी मात्रा में किया गया यह पहला पुनर्वास था। 10 किलोमीटर दूर बसा दिए जाने के बाद भी सतभाया गांव, जिसका अधिकांश हिस्सा अब समुद्र में समा गया है, के लोग पंचुवराही मंदिर में जाकर प्रार्थना करते रहते थे। हालांकि इस मंदिर की प्रतिमा को भी नई कॉलोनी में स्थापित किया जा चुका है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed