फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   GI Products Britain wants security guarantee from India for GI products this concern is troubling

GI Products: जीआई उत्पादों के लिए भारत से सुरक्षा गारंटी चाहता है ब्रिटेन, सता रही ये चिंता

Mon, 20 Nov 2023 06:57 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 20 Nov 2023 06:57 AM IST
सार

ब्रिटेन के जीआई उत्पादों में स्कॉच व्हिस्की, स्टिल्टन चीज और शेडर चीज शामिल हैं। जीआई के तहत कृषि या प्राकृतिक उत्पाद मुख्य रूप से एक निश्चित भौगोलिक क्षेत्र में उत्पन्न किए जाते हैं।

विज्ञापन
GI Products Britain wants security guarantee from India for GI products this concern is troubling
जीआई टैग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के तहत कृषि क्षेत्र से अपने जीआई उत्पादों के लिए ऊंचे स्तर की सुरक्षा की ब्रिटेन की मांग एक अनसुलझा मुद्दा बनी हुई है। मुद्दे पर मतभेदों को दूर करने के लिए बातचीत चल रही है। वह जीआई उत्पादों के लिए भारत से भी अधिक उच्च स्तर की सुरक्षा की गारंटी चाहता है।

विज्ञापन


ब्रिटेन के जीआई उत्पादों में स्कॉच व्हिस्की, स्टिल्टन चीज और शेडर चीज शामिल हैं। जीआई के तहत कृषि या प्राकृतिक उत्पाद मुख्य रूप से एक निश्चित भौगोलिक क्षेत्र में उत्पन्न किए जाते हैं। आमतौर पर ऐसे उत्पाद गुणवत्ता और विशिष्टता का आश्वासन देते हैं।
विज्ञापन


ब्रिटेन को सता रही नकली और कम गुणवत्ता के उत्पाद बेचे जाने की चिंता
भारत आम तौर पर जीआई नियमों के उल्लंघन के लिए सामान्य सुरक्षा प्रदान करता है, लेकिन ब्रिटेन ऊंचे स्तर की सुरक्षा की मांग कर रहा है। दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है। बौद्धिक संपदा अधिकार जैसे कुछ अन्य मुद्दे भी लंबित हैं। ब्रिटेन की चिंता यह है कि लोगों को जीआई के नाम पर नकली एवं कम गुणवत्ता के उत्पाद बेचे जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed