{"_id":"630c5f36a8a702091f1f1901","slug":"ghulam-nabi-azad-says-i-have-been-forced-to-leave-congress-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghulam Nabi Azad: 'कांग्रेस में अनपढ़ों की जमात', इस्तीफे के बाद बोले गुलाम नबी, जयराम रमेश ने किया पलटवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ghulam Nabi Azad: 'कांग्रेस में अनपढ़ों की जमात', इस्तीफे के बाद बोले गुलाम नबी, जयराम रमेश ने किया पलटवार
Mon, 29 Aug 2022 02:40 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 29 Aug 2022 02:40 PM IST
सार
कांग्रेस छोड़ने के बाद गुलाम नबी आजाद एक बार फिर से मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब दिया।
विज्ञापन
गुलाम नबी आजाद
- फोटो : ANI
विस्तार
कांग्रेस छोड़ने के बाद गुलाम नबी आजाद एक बार फिर से मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि घर वालों ने घर छोड़ने के लिए जबरन मजबूर किया। जहां घर वालों को लगे कि यह आदमी नहीं चाहिए तो अकलमंदी खुद घर छोड़ने में है। वहीं गुलाम नबी ने भाजपा से सांठगांठ को लेकर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जो शख्स (राहुल गांधी) अपनी स्पीच खत्म करने के बाद भरी सदन में पीएम से गले मिले, तो बताएं कि वे मिले हैं या मैं मिला हूं?
विज्ञापन
पहले जयराम रमेश अपना DNA चेक करवाएं: गुलाम नबी
गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पहले जयराम रमेश अपना DNA चेक करवाएं कि कहां के हैं और किस पार्टी से हैं, वह देखें कि उनका DNA किस-किस पार्टी में रहा है। बाहर के लोगों को कांग्रेस का अता-पता नहीं है। चापलूसी और ट्विट कर जिन्हें पद मिले अगर वे आरोप लगाएं तो हमें दुख होता है।
विज्ञापन
कांग्रेस में अनपढ़ों की जमात: गुलाम नबी
यह पूछे जाने पर कि क्या वह नई पार्टी बनाने के बाद जरूरत पड़ने पर भाजपा के साथ जाएंगे तो इसका जवाब देते हुए आजाद ने कहा कि कांग्रेस में अनपढ़ों की जमात है, खासकर जो लोग लिपिकीय काम के लिए बैठे हैं। जो जम्मू-कश्मीर को जानते हैं, तो उन्हें पता है कि मैं भाजपा के लिए एक भी वोट की अपील नहीं कर सकता हूं। वहीं आजाद पर पलटवार करते हुए, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि इतने लंबे करियर के बाद, पूरी तरह से जिस पार्टी को उन्हें बदनाम करने का काम सौंपा गया है इससे खुद को वे नीचे कर रहे हैं।
विज्ञापन
मैं पीएम मोदी को क्रूर समझता था लेकिन उन्होंने इंसानियत दिखाई: गुलाम नबी
आजाद ने कहा कि मैं पीएम मोदी को क्रूर समझता था लेकिन उन्होंने कम से कम इंसानियत तो दिखाई। जब मैं जम्मू-कश्मीर का सीएम था तब गुजरात की टूरिस्ट बस में आतंकी हमला हुआ था। जिसमें कि कई लोग मारे गए थे। तब उनका फोन आया था तो मैं रो रहा था। मोदी साहब ने मेरे रोने की आवाज सुनी।
मोदी तो बहाना है, मेरी चिट्ठी है असली वजह: गुलाम नबी
गुलाम नबी आजाद ने कहा कि मोदी तो बहाना है, जी23 की चिट्ठी लिखे जाने के बाद से उनका मेरे साथ विवाद है। वे कभी नहीं चाहते थे कि कोई उन्हें लिखे, उनसे सवाल करे। कांग्रेस की कई बैठकें हुईं लेकिन एक भी सुझाव नहीं लिया गया।
#WATCH | Ghulam Nabi Azad takes jibe at Rahul Gandhi's hug to PM Modi in Parliament, says "It's not me who is entangled with Modi, it's him." pic.twitter.com/E7K4a0uBMt
— ANI (@ANI) August 29, 2022
कांग्रेस में कंपाउंडर अभी डॉक्टर का काम कर रहा: गुलाम नबी आजाद
कांग्रेस पार्टी में चुनाव के सवाल पर गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि मैं कांग्रेस के लिए दुआ ही कर सकता हूं लेकिन कांग्रेस मेरी दुआ से ठीक नहीं होगी उसके लिए दवा चाहिए। अभी उसका डॉक्टर कंपाउंडर है। अभी कांग्रेस को स्पेशलिस्ट की जरूरत है।