अनुच्छेद 370 खत्म: समर्थन करने वाले कांग्रेस नेताओं को आजाद की सलाह, 'इतिहास पढ़ें'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर पर केंद्र सरकार के बड़े फैसले के बाद कांग्रेस में दो राय नजर आ रही है। एक ओर राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद ने इसका विरोध किया है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व महासचिव जनार्दन द्विवेदी, मिलिंद देवड़ा और कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने इस फैसले का समर्थन किया है।
इस मामले पर जब गुलाम नबी आजाद से सवाल पूछा गया कि कुछ कांग्रेस नेता इस फैसला का समर्थन कर रहे हैं, तो उन्होंने ऐसे लोगों को कांग्रेस और जम्मू-कश्मीर का इतिहास पढ़ने की सलाह दे दी।
उन्होंने कहा, "जिन लोगों को जम्मू-कश्मीर का इतिहास या कांग्रेस का इतिहास पता नहीं, उनसे मुझे कोई लेना देना नहीं है। वो पहले जम्मू-कश्मीर और कांग्रेस का इतिहास पढ़ें, फिर कांग्रेस में रहें।"
#WATCH: GN Azad, when asked that some leaders of the party are supporting abrogation of #Article370, says "Jin logon ko J&K ki history ya Congress ki history pata nahi unse mujhe koi lena dena nahi hai. Wo pehle J&K aur Congress ki history padh lein, phir Congress mein rahein." pic.twitter.com/ppRkLBNQia
— ANI (@ANI) August 6, 2019