फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ghaziabad: Bank of Baroda distributes security kits to Corona warriors

गाजियाबाद: बैंक ऑफ बड़ौदा ने कोरोना योद्धाओं को बांटे सुरक्षा किट्स

Sat, 02 May 2020 07:23 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गाजियाबाद Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 02 May 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad: Bank of Baroda distributes security kits to Corona warriors
Bank of Baroda - फोटो : Amar Ujala
गाजियाबाद जिले में बैंक ऑफ बड़ौदा की तरफ से कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे कोरोना योद्धाओं की मदद के लिए सुरक्षा किट्स बांटे गए। इनमें फेस मास्क, हैंड ग्लव्स और हैंड सैनिटाइजर शामिल हैं। बैंक की तरफ से ये सभी किट्स इंदिरापुरम के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) को दिए गए। ये पुलिस चौकी इंदिरापुरम पुलिस स्टेशन और नगर निगम गाजियाबाद (वसुंधरा) के अंतर्गत आती हैं। कोरोना वायरस के खिलाफ फ्रंट लाइन में सामना कर इन योद्धाओं का समर्थन करने के लिए बैंक की तरफ से एक पहल की गई।
विज्ञापन


इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा के दिल्ली मेट्रो III के डीआरएम के पी शर्मा ने भाग लिया। इसके साथ ही इस दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा के इंदिरापुरम शाखा के मुख्य प्रबंधक सुनील कुमार डोगरा, अभय खण्ड शाखा की ब्रांच प्रमुख कीर्ति शर्मा, गाजियाबाद के वसुंधरा शाखा प्रमुख अनिका गुप्ता और इंदिरापुरम के बैंक ऑफ बड़ौदा (ई-विजया बैंक) के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अनुराग जैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed