हिजबुल के नए कमांडर पर लेफ्टिनेंट जनरल ढिल्लों ने ली चुटकी, कहा- कितने गाजी आए, कितने गाजी गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुए एनकाउंटर में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर रियाज नाइकू को भारतीय सेना ने मार गिराया था। इसके बाद से ही हिजबुल के नए कमांडर की अटकलें जोरों पर हैं, ऐसे में भारतीय सेना के 15वीं कोर के पूर्व कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने इशारों में ही नाम का खुलासा कर दिया है।
मौजूदा वक्त में डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी के चीफ केजेएस ढिल्लों ने ट्वीट करके कहा- कितने गाजी आए और कितने गाजी गए। जनरल के ट्वीट के बाद ये माना जा रहा है कि हिजबुल मुजाहिद्दीन ने गाजी हैदर को कश्मीर में अपना नया कमांडर नियुक्त किया है।
Kitne Ghazi Aaye..
— KJS DHILLON (@Tiny_Dhillon) May 10, 2020
Kitne Ghazi Gaye...
आर्मी की चिनार कॉर्प्स के चीफ रहते हुए ढिल्लों ने कश्मीर घाटी में कई आतंक विरोधी गतिविधियों और घुसपैठ विरोधी ऑपरेशन्स की अगुवाई की है। सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहने वाले ढिल्लों ने घाटी में आतंकियों के खात्मे पर जमकर काम किया है, वे पुलवामा हमले के समय भी श्रीनगर में स्थित आर्मी की 15वीं कोर के कमांडर थे। कई महत्वपूर्ण ऑपरेशन्स में भी ढिल्लों की अहम भूमिका रही है।
ऐसे में उनके इस ट्वीट ने एक बार फिर से आतंकियों और उनके सरगनाओं को खुली चेतावनी दे दी है और एक तरह से उनके नए कमांडर के नाम का खुलासा भी कर दिया है।