फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ghamandia meeting: Sambit Patra takes dig at opposition ahead of its third meeting

Opposition Meeting: ‘मुंबई में हो रही घमंडिया बैठक’, विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की तीसरी मुलाकात पर भाजपा का वार

Thu, 31 Aug 2023 12:11 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 31 Aug 2023 12:11 PM IST
सार

संबित पात्रा ने कहा कि हम चंद्रयान हैं और हमारा रोवर पहले से ही विकास पर काम कर रहा है, जबकि कांग्रेस पार्टी की मिसाइल उड़ान नहीं भरेगी क्योंकि इसमें ईंधन नहीं है।

विज्ञापन
Ghamandia meeting: Sambit Patra takes dig at opposition ahead of its third meeting
संबित पात्रा - फोटो : Twitter@bjp4india

विस्तार

आज मुंबई में विपक्षी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) गठबंधन की दो दिवसीय बैठक होने वाली है। इस बैठक को लेकर लगातार भारतीय जनता पार्टी की ओर से निशाना साधा जा रहा है। अब भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी इस पर करारा प्रहार किया। उन्होंने गठबंधन पर करोड़ों रुपये के घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि मुंबई में घमंडिया बैठक हो रही है। 

विज्ञापन

स्वार्थी गठबंधन है इंडिया
दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संबित पात्रा ने कहा कि आप सभी जानते हैं कि मुंबई में जीएम (Ghamindia meeting) हो रही है। इन पार्टियों ने 20 लाख करोड़ रुपये के घोटाले और भ्रष्टाचार किए हैं। यह एक स्वार्थी गठबंधन है। उनका एजेंडा भ्रष्टाचार से अधिक से अधिक फायदा उठाना है। 

विज्ञापन

म्यूजिकल चेयर का चल रहा खेल
इसके अलावा, भाजपा नेता ने मुंबई में विपक्षी नेताओं के जमावड़े को 'म्यूजिकल चेयर' के समान बताया। उन्होंने कहा कि गठबंधन सहयोगियों के बीच म्यूजिकल चेयर का खेल चल रहा है। इस तरह का गठबंधन पहले भी बना था, लेकिन चुनाव आते-आते वे आपस में लड़ने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रयान से एनडीए गठबंधन की तुलना
वहीं, पात्रा ने एनडीए गठबंधन की तुलना चंद्रयान से की। कहा कि एनडीए सफलतापूर्वक उतरेंगे, जबकि I.N.D.I.A गुट उड़ान भरने में भी विफल रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि हम चंद्रयान हैं और हमारा रोवर पहले से ही विकास पर काम कर रहा है, जबकि कांग्रेस पार्टी की मिसाइल उड़ान नहीं भरेगी क्योंकि इसमें ईंधन नहीं है। कांग्रेस ने अपनी मिसाइल लॉन्च करने के लिए हर संभव प्रयास किया है, लेकिन वे असफल रहे हैं। इस देश के लोग अच्छी तरह से जानते हैं कौन उड़ान भरेगा और किसकी मिसाइल लॉन्च भी नहीं होगी।





बैठक में 28 दल होंगे शामिल
अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं। इसी को लेकर पक्ष-विपक्ष के बीच लड़ाई जारी है। हर कोई जीत पाने के लिए हर संभव कोशिश में जुटा है। इसी क्रम में, 26 सदस्य वाली विपक्षी गुट इंडिया आज मुंबई में अपनी तीसरी बैठक करने वाला है। इस बैठक में भाजपा को हराने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि विपक्षी एकता की बैठक में 28 दल शामिल होंगे। गठबंधन का नेता, संयोजक और समन्वय समिति के अलावा बैठक में ‘एक सीट एक उम्मीदवार’ के फाॅर्मूले के तहत चुनी गई 450 सीटों पर चर्चा हो सकती है। गठबंधन नेता पद की दौड़ में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सबसे आगे बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed