{"_id":"66e9bfe5ea528f58e000d3d6","slug":"german-national-gets-duped-by-booking-room-at-state-guest-house-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: मुंबई में जर्मन नागरिक के साथ की गई ठगी, राज्य अतिथि गृह 'सह्याद्री' में रहने का दिया था ऑफर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: मुंबई में जर्मन नागरिक के साथ की गई ठगी, राज्य अतिथि गृह 'सह्याद्री' में रहने का दिया था ऑफर
Tue, 17 Sep 2024 11:14 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: पवन पांडेय
Updated Tue, 17 Sep 2024 11:14 PM IST
सार
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक जर्मन नागरिक के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है। बता दें कि जालसाजों ने जर्मन नागरिक को राज्य अतिथि गृह 'सह्याद्री' में रहने का ऑफर दिया था।
विज्ञापन
Cyber Fraud
- फोटो : FREEPIK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई पुलिस ने बताया कि 50 वर्षीय एक जर्मन नागरिक को ऑनलाइन जालसाजों ने ठगा और उसे दक्षिण मुंबई में महाराष्ट्र सरकार के शानदार अतिथि गृह 'सह्याद्री' में रहने का ऑफर दिया। मामले में एक अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता तोस्तान बेक एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटक गाइड है और अप्रैल में भारत आया था।
जर्मन नागरिक 9000 में ऑफर किया गया कमरा
शिकायतकर्ता तोस्तान बेक ने पुलिस को बताया कि पिछले दो महीने से वह गोवा में रह रहा था, जहां उसकी योजना योग विद्यालय खोलने की थी। चूंकि जर्मन नागरिक का बिजनेस वीजा 20 सितंबर को समाप्त हो रहा था, इसलिए वह थाईलैंड जाने के लिए सोमवार को मुंबई आया था। दो दिनों के लिए रहने की जगह की तलाश में वो एक वेबसाइट पर गया, जिसमें मालाबार हिल में मौजूद सह्याद्री अतिथि गृह में 9,270 रुपये में कमरा देने की पेशकश की गई थी।
मालाबार हिल पुलिस स्टेशन में केस दर्ज
इस मामले में एक व्यक्ति ने उससे व्हाट्सएप पर संपर्क किया और अग्रिम भुगतान मांगा। जिस पर तोस्तान बेक ने भुगतान कर दिया। वहीं राज्य के अतिथि गृह सह्याद्री पहुंचने पर उसे एहसास हुआ कि यह कोई व्यावसायिक होटल नहीं है और उसके ठगी की गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मालाबार हिल पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन