{"_id":"63b6e05ffaf76d5d520795c3","slug":"german-chancellor-olaf-scholz-likely-to-pay-visit-to-india-early-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"German Chancellor: जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज जल्द आ सकते हैं भारत, पीएम मोदी कर चुके हैं मुलाकात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
German Chancellor: जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज जल्द आ सकते हैं भारत, पीएम मोदी कर चुके हैं मुलाकात
Thu, 05 Jan 2023 08:06 PM IST
Jeet Kumar
एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 05 Jan 2023 08:06 PM IST
सार
पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाली में जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर चांसलर ओलाफ शोल्ज से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
ओलाफ स्कोल्ज़ जर्मन चांसलर
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज के भारत दौरे को लेकर सूत्रों ने कहा कि शोल्ज इस साल की शुरुआत में भारत का दौरा कर सकते हैं। इससे पहले भारत में जर्मन राजदूत फिलिप एकरमैन ने नवंबर में कहा था कि शोल्ज भारत की द्विपक्षीय यात्रा की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
एकरमैन ने 30 नवंबर को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में कहा कि मुझे लगता है कि यह कहना सुरक्षित है कि चांसलर अगले साल भारत की द्विपक्षीय यात्रा की योजना बना रहे हैं। हमें एजेंडा की तुलना करनी होगी।
विज्ञापन
एकरमैन ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो बार जर्मनी आए, चांसलर दो बार क्यों न आएं, भारत एक बेहतरीन जगह है। मैं यहां तक कहूंगा कि तीन बार भारत आइए। पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाली में जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर चांसलर ओलाफ शोल्ज से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
दोनों नेताओं ने आर्थिक संबंधों, रक्षा सहयोग और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की थी। जी20 बैठक 2022 में चांसलर शोल्ज और पीएम मोदी के बीच तीसरी बैठक थी।
पीएम मोदी ने पिछले साल 2 मई को 6वें भारत-जर्मनी अंतर-सरकारी परामर्श के लिए बर्लिन का दौरा किया था, जिसके बाद चांसलर शोल्ज के निमंत्रण पर जी7 शिखर सम्मेलन के लिए जर्मनी में श्लॉस एल्मौ की उनकी यात्रा हुई थी।