फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   German Chancellor Angela Merkel to visit India, 20 important agreements to be signed

भारत दौरे पर आएंगी जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल, 20 अहम समझौते पर होंगे हस्ताक्षर

Wed, 30 Oct 2019 02:27 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 30 Oct 2019 02:27 PM IST
विज्ञापन
German Chancellor Angela Merkel to visit India, 20 important agreements to be signed
जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल जल्दी ही भारत का दौरा कर सकती है। वह 31 अक्तूबर से दो नवंबर तक भारत दौरे पर आएंगी। इसको लेकर जब भारत में जर्मनी के राजदूत वॉल्टर जे लिंडर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह भारत दौरे पर जल्दी ही आने वाली है। 

विज्ञापन


राजदूत ने बताया कि वह 12 मंत्रियों के साथ भारत के दौरे पर आएंगी। उनके साथ आने वाले सभी मंत्री जर्मनी के लगभग सभी मंत्रालयों का प्रतिनिधित्व करने वाले होंगे। उन्होंने बताया कि चांसलर की भारत यात्रा में दोनों राष्ट्रों के बीच कई मुद्दों पर बातचीत होगी। जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लेकर खेती के मुद्दें भी शामिल होंगे। राजदूत ने कहा कि इसके अलावा भी बहुत से मुद्दें हैं, जिन पर दोनों राष्ट्रों के बीच बातचीत हो सकती है। 
विज्ञापन



राजदूत वॉल्टर से जब यह पूछा गया कि जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल की भारत यात्रा के दौरान क्या जर्मनी के द्वारा कश्मीर मुद्दों को भारतीय प्रधानमंत्री के सामने उठाएगा जाएगा। इस पर राजदूत ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच अच्छे रिश्ते हैं और आप विश्वास कर सकते हैं कि वे किसी भी मुद्दे पर बात कर सकते हैं।

रादूत वॉल्टर ने यूरोपियन यूनियन के सांसदों के जम्मू कश्मीर जाने को लेकर कहा कि मैंने अखबार में इस दौरे के बारे में पढ़ा। मैंने यूरोपीय यूनियन के पक्ष के बयान भी पढ़े हैं जिसमें कहा गया था कि यह पूरी तरह से निजी यात्रा है। मैं इसे उन पर ही छोड़ दूंगा।


वहीं, सूत्रों ने कहा कि जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल की आगामी भारत यात्रा के दौरान भारत और जर्मनी के बीच लगभग 20 समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed