फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Genome sequencing of 5934 samples was done and dangerous virus found in 15 per cent

टला नहीं है खतरा: जीनोम सीक्वेंसिंग में 15 फीसदी मिला खतरनाक वायरस, मरीजों की संख्या 40 हजार के पार

Tue, 31 Aug 2021 07:38 AM IST
Jeet Kumar परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 31 Aug 2021 07:38 AM IST
सार

देश में अब तक 78,865 सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग हो चुकी है। इनमें से 31,124 में वायरस के गंभीर स्वरूप  मिल चुके हैं। अब तक देश में कोरोना वायरस के 232 म्यूटेशन मिल चुके हैं और इनमें से 18 म्यूटेशन गंभीर श्रेणी में रखे गए हैं।

विज्ञापन
Genome sequencing of 5934 samples was done and dangerous virus found in 15 per cent
जीनोम सिक्वेंसिंग - फोटो : एएनआई

विस्तार

देश में कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। पिछले पांच दिनों से लगातार नए मरीजों की संख्या 40 हजार के बार बनी हुई है। वहीं भारत में एक सप्ताह के दौरान 5934 सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग हुई है, जिनमें से 15 फीसदी में खतरनाक स्वरूप मिले हैं। इन 15 में से 14.60 फीसदी स्वरूप अकेले डेल्टा से जुड़े हैं। 

विज्ञापन


हाल ही में इन्साकॉग ने साप्ताहिक बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि एक सप्ताह के दौरान 894 सैंपल में गंभीर स्वरूप मिले हैं। इनमें 868 में डेल्टा, छह में डेल्टा प्लस, नौ में अल्फा, एक में बीटा और 10 सैंपल में कप्पा व डेल्टा वन स्वरूप मिले हैं। दूसरी लहर के दौरान करीब करीब गायब हो चुके अल्फा और बीटा स्वरूप फिर दिखने लगे हैं। 
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि देश में अब तक 78,865 सैंपल की सीक्वेंसिंग हो चुकी है। इनमें से 31,124 में वायरस के गंभीर स्वरूप  मिल चुके हैं। अब तक देश में कोरोना वायरस के 232 म्यूटेशन मिल चुके हैं और इनमें से 18 म्यूटेशन गंभीर श्रेणी में रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीके के बाद संक्रमित होने वालों की संख्या तीन लाख पार स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि देश में टीका लगवाने के बाद संक्रमित होने वालों की संख्या तीन लाख से अधिक हो चुकी है । 3.25 लाख में से करीब 1.80 लाख से अधिक लोग पहली खुराक लेने के बाद संक्रमित हुए हैं।

कुछ महीने पहले सरकार ने आरटी-पीसीआर जांच फॉर्म में टीकाकरण का कॉलम भी जोड़ा था। अधिकारी के अनुसार अब तक देश में टीकाकरण खत्म करने के बाद संक्रमण होने पर किसी भी मरीज की मौत दर्ज नहीं की गई है।

टीके के बाद संक्रमित होने वालों की संख्या तीन लाख पार 
स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि देश में टीका लगवाने के बाद संक्रमित होने वालों की संख्या तीन लाख से अधिक हो चुकी है। 3.25 लाख में से करीब 1.80 लाख से अधिक लोग पहली खुराक लेने के बाद संक्रमित हुए हैं। 


कुछ महीने पहले सरकार ने आरटी-पीसीआर जांच फॉर्म में टीकाकरण का कॉलम भी जोड़ा था। अधिकारी के अनुसार अब तक देश में टीकाकरण खत्म करने के बाद संक्रमण होने पर किसी भी मरीज की मौत दर्ज नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed