फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Generic Semaglutide War Begins in India, Prices of Diabetes and Obesity Treatment to Drop

Generic Injection: सेमाग्लूटाइड के जेनेरिक इंजेक्शन पर कंपनियों में जंग, सस्ता होगा डायबिटीज और मोटापे का इलाज

Sun, 22 Mar 2026 05:32 AM IST
Shivam Garg एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Shivam Garg Updated Sun, 22 Mar 2026 05:32 AM IST
सार

 डायबिटीज और मोटापे के इलाज को लेकर भारत में बड़ी फार्मा कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा तेज हो गई है। सेमाग्लूटाइड के जेनेरिक इंजेक्शन बाजार में उतरते ही कीमतों में गिरावट की उम्मीद बढ़ गई है, जिससे मरीजों को सस्ता और सुलभ इलाज मिल सकेगा।

विज्ञापन
Generic Semaglutide War Begins in India, Prices of Diabetes and Obesity Treatment to Drop
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

फार्मा कंपनियों के बीच मोटापा और टाइप-2 डायबिटीज के इलाज में इस्तेमाल होने वाली जेनेरिक दवाओं को सस्ते दाम पर लॉन्च करने को लेकर जंग छिड़ गई है। भारत की बड़ी फार्मा कंपनियों सन फार्मा, डॉ. रेड्डीज और ग्लेनमार्क ने शनिवार को सेमाग्लूटाइड इन्जेक्शन के अपने जेनेरिक अवतार लॉन्च कर दिए हैं।

विज्ञापन


यह इंजेक्शन टाइप-2 डायबिटीज और मोटापे के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इससे पहले नैटको फार्मा व एरिस लाइफसाइंसेज ने मिलकर कम कीमत वाली सेमाग्लूटाइड दवा लॉन्च की। इस उत्पाद का पेटेंट भारत में खत्म हो चुका है। अब कंपनियों को सस्ते दामों पर इसे पेश करने का मौका मिल रहा है। इससे मरीजों को सस्ती चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन


सन फार्मा का नोवेलट्रीट और सेमाट्रिनिटी लॉन्च
सन फार्मास्यूटिकल्स ने अपने सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन को नोवेलट्रीट और सेमाट्रिनिटी नामों से भारत में लॉन्च किया है। नोवेलट्रीट वयस्कों में वजन कम करने के लिए है। यह पांच अलग-अलग डोज में उपलब्ध है। सेमाट्रिनिटी टाइप-2 डायबिटज के इलाज के लिए है। यह दो डोज में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सन फार्मा का दावा है कि नोवेलट्रीट की साप्ताहिक इलाज लागत करीब 900 रुपये से 2,000 रुपये तक होगी। सेमाट्रिनिटी की लागत 750 रुपये से 1,300 रुपये तक होगी।

अन्य वीडियो:-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed