{"_id":"63921a409000196b7713967c","slug":"general-kc-panchanathan-cremated-with-military-honors","type":"story","status":"publish","title_hn":"LT Gen KC Panchanathan: ले. जनरल केसी पंचनाथन का सैन्य सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
LT Gen KC Panchanathan: ले. जनरल केसी पंचनाथन का सैन्य सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार
Thu, 08 Dec 2022 10:39 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Thu, 08 Dec 2022 10:39 PM IST
सार
पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता और एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ ऑफ ईस्टर्न एयर कमांड, एयर मार्शल एसपी धरकर सहित वायुसेना और सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल केसी पंचनाथन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लेफ्टिनेंट जनरल केसी पंचनाथन 101 एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, शिलांग का यहां स्थित हैप्पी वैली श्मशान घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले सैन्य पुलिस, सीएपीएफ और नागरिक अधिकारियों ने दिवंगत जनरल श्रद्धांजलि अर्पित की। मेघालय सरकार की ओर से मंत्री रेनिक्टन लिंगदोह तोंगखर और असम सरकार की ओर से पर्यावरण एवं वन मंत्री चंद्र मोहन पटवारी ने पुष्पांजलि अर्पित की। थल सेनाध्यक्ष और वायु सेनाध्यक्ष की ओर से भी पुष्पांजलि अर्पित की गई।
पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता, एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ ऑफ ईस्टर्न एयर कमांड, एयर मार्शल एसपी धरकर सहित वायुसेना और सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। महानिदेशक असम राइफल्स, लेफ्टिनेंट जनरल पीसी नायर, बीएसएफ, सीआरपीएफ, असम, मेघालय पुलिस और आईबी के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि लेफ्टिनेंट जनरल केसी पंचनाथन का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।