फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   General Kalita said India will beat China in border infrastructure in two years

Army: जनरल कलिता बोले- दो साल में सीमा पर बुनियादी ढांचे में चीन को मात देगा भारत, नागरिक व सेना को फायदा

Thu, 28 Dec 2023 06:06 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 28 Dec 2023 06:06 AM IST
सार

इसी वर्ष उत्तरी सिक्किम 4 अक्तूबर को तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आने के बाद 10 दिन के लिए पूरे देश से कटा रहा। यह क्षेत्र चीन, नेपाल और भूटान के साथ अपनी सीमाएं साझा करता है। इस लिहाज से यहां वैकल्पिक मार्ग विकसित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
General Kalita said India will beat China in border infrastructure in two years
Lieutenant General Rana Pratap Kalita - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सेना की पूर्वी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राणा प्रताप कलिता ने कहा कि भारत सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के मामले में 2 साल के भीतर चीन की बराबरी कर लेगा। फोर्ट विलियम्स स्थित पूर्वी कमान के मुख्यालय पर बुधवार को कलिता ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास हुआ है। 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे कलिता ने कहा, अभी बहुत काम करना बाकी है, क्योंकि फिलहाल चीन को सीमा पर बेहतर बुनियादी ढांचे का आंशिक लाभ मिलता है। हालांकि, भारत में सीमा पर जिस गति से काम चल रहा है, उसे देखते हुए अगले 2 वर्ष में हम बुनियादी ढांचे के लिहाज से चीन की बराबरी कर लेंगे।

विज्ञापन

ले.जनरल ने कहा, सीमावर्ती क्षेत्रों में भारत का बुनियादी ढांचा नागरिक और सेना दोनों के लिए उपयोगी है। वहीं, बुनियादी ढांचे के विकास के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के बारे में एक सवाल पर कलिता ने कहा कि सीमा चौकियों तक सड़क कनेक्टिविटी, दूरदराज के क्षेत्रों में डेटा संचार और मोबाइल कनेक्टिविटी, हेलीपैड और हवाईअड्डे सूची में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में भूस्खलन, बर्फबारी और हिमस्खलन का खतरा होने के कारण, हमें बड़े पैमाने पर हेलीपैड और एएलजी (उन्नत लैंडिंग ग्राउंड) भी बनाने होंगे।

विज्ञापन

भू और हिमस्खलन के कारण बड़े पैमाने पर हेलीपैड जरूरी
उन्होंने कहा कि सीमा के विस्तार के कारण और इन क्षेत्रों में भूस्खलन, बर्फ और हिमस्खलन का खतरा होने के कारण, हमें बड़े पैमाने पर हेलीपैड और एएलजी (उन्नत लैंडिंग ग्राउंड) पर निर्भर रहने की आवश्यकता है। कालिता ने कहा कि सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में वैकल्पिक सड़क संपर्क बनाने की योजना बनाई जा रही है। पूर्वी सेना के कमांडर ने कहा, सशस्त्र बलों ने आपसी तालमेल से कई अभियान चलाए हैं और पिछले पांच-छह महीनों में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 दिन देश से कटा रहा सिक्किम
इसी वर्ष उत्तरी सिक्किम 4 अक्तूबर को तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आने के बाद 10 दिन के लिए पूरे देश से कटा रहा। यह क्षेत्र चीन, नेपाल और भूटान के साथ अपनी सीमाएं साझा करता है। इस लिहाज से यहां वैकल्पिक मार्ग विकसित किए जा रहे हैं।

सीमा के करीब फैला म्यांमार का संघर्ष
पूर्वोत्तर में शांति बहाली को लेकर कलिता ने कहा कि म्यांमार में अस्थिरता आॡ्र मणिपुर में नागरिक समूहों तक हथियारों की पहुंच होना चिंता की बात है। म्यांमार के सैन्य शासकों और प्रतिद्वंद्वी बलों के बीच संघर्ष भारत की सीमा के करीब के क्षेत्रों में फैल गया है।

विरोधियों के पास हथियार हो तो, अशांति कभी भी पैदा हो सकती है
पूर्व कमान के कमांडर ने कहा, जब दो विरोधी गुटों के पास हथियार मौजूद हों, तो कभी भी अशांति पैदा हो सकती है। मणिपुर में कुकी और मैतेई दोनों समुदायों के पास पुलिस से चुराए गए और म्यांमार से लाए गए हथियार मौजूद हैं, जो चिंताजनक बात है। हमें उन सभी हथियारों को बरामद करने की आवश्यकता है जो पुलिस शस्त्रागार से चोरी किए गए थे या जो विभिन्न स्रोतों से लोगों को उपलब्ध कराए गए थे। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि समाज सभी प्रकार के हथियारों से मुक्त रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed