{"_id":"5caab47abdec2214435fc8c4","slug":"general-elections-ncp-president-sharad-pawar-criticizes-on-pm-narendra-modi-over-personal-comments","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरद पवार ने पीएम मोदी पर बोला हमला, कार्यकर्ताओं को दी व्यक्तिगत टिप्पणी न करने की सलाह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शरद पवार ने पीएम मोदी पर बोला हमला, कार्यकर्ताओं को दी व्यक्तिगत टिप्पणी न करने की सलाह
Mon, 08 Apr 2019 08:14 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 08 Apr 2019 08:14 AM IST
विज्ञापन
शरद पवार (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए व्यक्तिगत टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। पवार ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत टिप्पणी से बचने की सलाह देते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी प्रधानमंत्री ने संभाल रखी है।
विज्ञापन
पुणे में वो पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘मैं आपसे कहना चाहूंगा कि व्यक्तिगत टिप्पणी न करें। जब देश के प्रधानमंत्री ने यह जिम्मेदारी संभाल रखी है तो आपको इसमें क्यों पड़ना?’
विज्ञापन
Sharad Pawar: He had passed a remark in Wardha recently, that there's dispute in my(Pawar's)family. Where's the dispute? We work in different areas but live together amicably. While my house is full, no one knows who's in his family. He shouldn't talk about other's houses.(07.04) https://t.co/DWxwdoeHxv
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 8, 2019
शरद पवार ने आगे कहा कि वह 10 तारीख को बारामती आ रहे हैं, आप टीवी पर देख सकते हैं कि वह क्या कहते हैं, किस तरह की भाषा का प्रयोग करते हैं। पवार ने कहा कि पीएम मोदी ने हाल ही में वर्धा में मेरे परिवार को लेकर एक टिप्पणी की थी।
पीएम मोदी ने कहा था कि कि मेरे परिवार में विवाद है। कहां हुआ विवाद? हम विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हैं लेकिन सौहार्दपूर्ण ढंग से रहते हैं। जबकि मेरा परिवार पूरा है, कोई नहीं जानता कि उनके परिवार में कौन है। उन्हें दूसरों के घरों के बारे में बात नहीं करनी चाहिए।