{"_id":"5c9ae30abdec2213f6783a69","slug":"general-elections-angry-congress-mla-raised-300-chairs-from-party-office-over-removing-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट न मिलने से नाराज कांग्रेस विधायक ने पार्टी दफ्तर से उठवा लीं 300 कुर्सियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टिकट न मिलने से नाराज कांग्रेस विधायक ने पार्टी दफ्तर से उठवा लीं 300 कुर्सियां
Wed, 27 Mar 2019 09:02 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 27 Mar 2019 09:02 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव नजदीक हैं ऐसे में पार्टियों के द्वारा टिकट काटने का सिलसिला जारी है। भाजपा अभी तक कई दिग्गज नेताओं के टिकट काट चुकी है। टिकट कटने से नाराज नेता या तो शांत हैं या फिर पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। महाराष्ट्र में टिकट कटने से नाराज कांग्रेस नेता ने नए तरीके से पार्टी के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन
लोकसभा का टिकट कटने से संभवतया खिन्न हुये कांग्रेस विधायक अब्दुल सत्तार ने अपने समर्थकों की मदद से मंगलवार को पार्टी के स्थानीय कार्यालय से 300 कुर्सियां उठवा लीं। सिलोद से विधायक सत्तार ने कहा कि वे पार्टी छोड़ चुके हैं और उन्होंने दावा किया कि कुर्सियों पर उनका मालिकाना हक है। कुर्सियां न होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक राकांपा के दफ्तर में हुई।
विज्ञापन
सत्तार को उम्मीद थी कि पार्टी उन्हें औरंगाबाद सीट से लोकसभा का टिकट देगी लेकिन इस सीट पर विधान परिषद् सदस्य सुभाष झंबाद को टिकट दिया गया जिससे सत्तार शायद नाराज हो गए। सत्तार ने कहा, 'हां, कुर्सियां मेरी थीं और मैंने कांग्रेस की बैठकों के लिए इन्हें उपलब्ध कराया था। अब मैंने पार्टी छोड़ दी है और इसलिए कुर्सियां भी ले ली हैं। जिन्हें टिकट मिला है वे व्यवस्था करें।'
विज्ञापन