फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   general elections 2019: UPA cleared seat distribution in Jharkhand, congress from 7 seats

झारखंड: महागठबंधन में सीटों का बंटवारा तय, जानें किस पार्टी के हिस्से में आईं कौन-सी सीट

Sun, 24 Mar 2019 06:57 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 24 Mar 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
general elections 2019: UPA cleared seat distribution in Jharkhand, congress from 7 seats
Rahul Gandhi, BabuLal Marandi, Hemant Soren

झारखंड में महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन ने बताया कि कांग्रेस 7 सीटों पर, झारखंड मुक्ति मोर्चा 4 पर, झारखंड विकास मोर्चा 2 सीट पर लड़ेंगे। उन्होंने कहा है कि राजद के साथ बातचीत जारी है। पलामू में सभी दल राजद का समर्थन करेंगे।

विज्ञापन


वाम दलों के लिए भी महागठबंधन का दरवाजा खुला रखा गया है और कोडरमा छोड़ किसी दूसरे सीट पर सहमति बनाने का प्रस्ताव दिया गया है। इन सीटों पर जल्द ही प्रत्याशी के नाम की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन

किस पार्टी के हिस्से कौन-कौन-सी सीटें

 

कांग्रेस  रांची, खूंटी, लोहरदगा, चाईबासा, हजारीबाग, धनबाद और चतरा 
झामुमो  दुमका, राजमहल, गिरिडीह और जमशेदपुर
झाविमो  कोडरमा और गोड्डा 
राजद  पलामू 

 

शिबू सोरेन के आवास पर हुई घोषणा

झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के समक्ष उनके आवास पर सीटों के फार्मूले का एलान किया गया। वाम दलों के लिए भी महागठबंधन का दरवाजा खुला रखा गया है और कोडरमा छोड़ किसी दूसरे सीट पर सहमति बनाने का प्रस्ताव दिया गया है। इन सीटों पर जल्द ही प्रत्याशी के नाम की घोषणा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने सीटों की हिस्सेदारी का एलान किया। राजद की ओर से पलामू और चतरा दोनों सीटों पर दावा किये जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजद को पलामू सीट दी गई है। मामला सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed