{"_id":"5c9491ecbdec2214367b74dd","slug":"general-elections-2019-pm-modi-should-really-think-about-chowkidars-says-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में चौकीदारों को वेतन नहीं मिलने पर राहुल का पीएम पर हमला, कहा-इनके बारे में सोचो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
झारखंड में चौकीदारों को वेतन नहीं मिलने पर राहुल का पीएम पर हमला, कहा-इनके बारे में सोचो
Fri, 22 Mar 2019 01:42 PM IST
sapna singla
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: sapna singla
Updated Fri, 22 Mar 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी-नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने झारखंड में 10 हजार से अधिक चौकीदारों को पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिलने की खबर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने फेसबुक पर एक मीडिया रिपोर्ट शेयर करते हुए कहा कि जिनके भेष में खुद को छुपाया है उनके बारे में भी तो जरा सोच लेते।
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल ने अंग्रेजी अखबार टेलीग्राफ की जो खबर शेयर की है उसके मुताबिक झारखंड में पिछले कई महीनों से 10 हजार से अधिक चौकीदारों को वेतन नहीं मिला है जिस वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष ने एक अन्य फेसबुक पोस्ट में बिहार के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि त्याग, तपस्या और परिश्रम की मिसाल, बिहार के निवासियों को स्थापना दिवस की बहुत बधाई। आपने हमेशा दुनिया को दिशा दिखाई है। आप आगे बढ़ते रहें और हमेशा ख़ुश रहें, मेरी यह कामना है।
(इनपुट- भाषा)