{"_id":"5cb6f2bcbdec22141d19fd7d","slug":"general-elections-2019-income-tax-department-doing-biased-action-in-tamil-nadu-said-p-chidambaram","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु में 'पक्षपाती' कार्रवाई कर रहा आयकर विभाग, चिदंबरम का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु में 'पक्षपाती' कार्रवाई कर रहा आयकर विभाग, चिदंबरम का आरोप
Wed, 17 Apr 2019 03:02 PM IST
आसिम खान
भाषा, चेन्नई
भाषा, चेन्नई
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 17 Apr 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
पी चिदंबरम (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने आयकर विभाग पर लोकसभा चुनावों के दौरान तमिलनाडु में 'निरंकुश एवं पक्षपातपूर्ण' कार्रवाई करने का बुधवार को आरोप लगाया। चिदंबरम ने आयकर विभाग के अधिकारियों एवं चुनाव उड़न दस्ते द्वारा तूतीकोरिन में द्रमुक नेता कनिमोई के घर पर की गई छापेमारी के एक दिन बाद ट्वीट की एक श्रृंखला में कहा कि 'खबर यह है' कि उनके आवास पर छापेमारी के दौरान कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
उन्होंने तमिल में ट्वीट कर अचंभा जताया, 'यह कैसे मुमकिन है कि अधिकारियों को गुप्त सूचनाएं केवल विपक्ष के नेताओं के बारे में ही मिल रही हैं।’ साथ ही चिदंबरम ने कहा, 'तमिलनाडु में 2019 के लोकसभा चुनावों को आयकर विभाग के निरंकुश एवं पक्षपाती कदमों के कारण याद किया जाएगा।' चुनाव अधिकारियों ने द्रमुक नेता कनिमोई के दक्षिणी तमिलनाडु के तूतीकोरिन स्थित आवास पर मंगलवार को छापे मारे थे। कनिमोई यहीं से चुनाव लड़ रही हैं।
विज्ञापन