{"_id":"5c921f33bdec22145d383124","slug":"general-elections-2019-former-ncp-mp-ranjitsinh-mohite-patil-joins-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: पूर्व एनसीपी सांसद भाजपा में शामिल, कहा- शीर्ष नेतृत्व से था परेशान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा चुनाव: पूर्व एनसीपी सांसद भाजपा में शामिल, कहा- शीर्ष नेतृत्व से था परेशान
Wed, 20 Mar 2019 07:08 PM IST
Prabudhh Jain
भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई
Published by: Prabudhh Jain
Updated Wed, 20 Mar 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
भाजपा में शामिल पूर्व एनसीपी सांसद
- फोटो : @BJP4Maharashtra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में शरद पवार नीत राकांपा को उस समय एक बड़ा झटका लगा जब पार्टी के पूर्व सांसद रंजीत सिंह मोहिते पाटिल बुधवार को यहां भाजपा में शामिल हो गए । वरिष्ठ राकांपा नेता विजय सिंह मोहिते पाटिल के पुत्र रंजीत सिंह मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विजय सिंह महाराष्ट्र से राकांपा के लोकसभा सांसद हैं और वह राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री भी हैं। रंजीत सिंह राकांपा के राज्यसभा सदस्य थे। उन्होंने कहा कि वह शीर्ष राकांपा नेतृत्व से निराश थे।
विज्ञापन
यह कांग्रेस-राकांपा गठबंधन के लिए एक बड़ा झटका है। अभी हाल में नेता विपक्ष राधाकृष्ण विखे पाटिल के पुत्र सुजय विखे पाटिल भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं । ऐसी अटकलें हैं कि राधाकृष्ण विखे पाटिल ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को नैतिक आधार पर नेता विपक्ष पद से अपना इस्तीफा भेज दिया है।
विज्ञापन