{"_id":"5ca784b9bdec22145412114c","slug":"general-elections-2019-first-phase-polls-to-be-held-on-april-11-401-canditates-are-millionaire","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले फेज में आपराधिक केस वाले प्रत्याशियों की संख्या ज्यादा, 401 करोड़पति उम्मीदवार भी मैदान में","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पहले फेज में आपराधिक केस वाले प्रत्याशियों की संख्या ज्यादा, 401 करोड़पति उम्मीदवार भी मैदान में
Fri, 05 Apr 2019 10:17 PM IST
अमित मंडल
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Fri, 05 Apr 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
संसद
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
17वीं लोकसभा के लिए पहले फेज के लिए मतदान 11 अप्रैल को होना है। लेकिन अभी से यह बात लगभग तय मानी जा रही है कि आने वाली लोकसभा में भी करोड़पतियों का ही बोलबाला रहेगा। इसका कारण यह है कि पहले फेज में जो 1279 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, उनमें कम से कम 401 उम्मीदवार करोड़पति हैं। इसके साथ ही कम से कम 213 प्रत्याशियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले चलने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
द नेशनल इलेक्शन वॉच एंड एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने 1279 प्रत्याशियों में से 1266 के हलफनामे के अध्ययन के बाद एक रिपोर्ट तैयार की है। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक 401 करोड़पति उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 6.63 करोड़ रुपये आंकी गई है। एक अन्य रिपोर्ट में पाया गया है कि करोड़पति उम्मीदवारों के जीतने की संभावनाएं काफी अधिक रही हैं, इसलिए माना जा सकता है कि पहले फेज से चुने जाने वाले सांसदों में भी करोड़पति सांसदों की संख्या ज्यादा रह सकती है।
विज्ञापन
वहीं, 213 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले होने की बात स्वीकार की है। इनमें 146 (12%) उम्मीदवारों ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामले चलने की बात स्वीकार की है। 10 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके ऊपर हत्या के मामले में केस चल रहा है। चार उम्मीदवारों पर किडनैपिंग और सोलह पर महिलाओं के प्रति अत्याचार करने के मामले चल रहे हैं।
विज्ञापन