{"_id":"5c9c6286bdec22141a4a1cbd","slug":"general-elections-2019-fact-check-viral-photo-says-bjp-workers-fired-ganga-yatra-boat-of-priyanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ताल: जिस नाव पर बैठ कर प्रियंका ने की गंगा यात्रा, क्या उसे भाजपा समर्थकों ने जला दिया?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पड़ताल: जिस नाव पर बैठ कर प्रियंका ने की गंगा यात्रा, क्या उसे भाजपा समर्थकों ने जला दिया?
Fri, 29 Mar 2019 12:34 PM IST
अनिल पांडेय
रिसर्च डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
रिसर्च डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनिल पांडेय
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
बीते 18 से 20 मार्च तक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोटर बोट पर सवार होकर प्रयागराज से बनारस तक तीन दिवसीय गंगा यात्रा की थी। यात्रा के अंतिम दिन 20 मार्च को प्रियंका ने बनारस के अस्सी घाट पर मल्लाह समाज के लोगों से मुलाकात की थी। उसी रात गंगा पार एक नाव जला दी गई थी। मालूम हो कि 20 मार्च को ही देश में होलिका दहन भी मनाया गया था। उसके बाद से ही इस गंगा यात्रा से संबंधित एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो में एक जली हुई नाव नजर आ रही है। इसे शेयर करते हुए यह दावा किया जा रहा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा बनारस दौरे के समय जिस नाव पर बैठी थीं यह वही नाव है और इसे भाजपा समर्थकों ने जला दिया। बताया जा रहा है कि नाव किसी हरीशचंद्र बिंद नाम के व्यक्ति की है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में कितनी सच्चाई है, यह जानने के लिए अमर उजाला की पड़ताल में पता चला यह खबर बिल्कुल गलत है। असल में ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं है जिसका दावा किया जा रहा है। फेसबुक और वाट्सएप पर वायरल हो रहे संदेश में जो फोटो दिख रही है वह एक नाव की है। जबकि प्रियंका प्रयागराज से बजड़े (इंजन चलित बड़ी नाव) से वाराणसी गई थीं। इसके अलावा वाराणसी में ऐसी कोई वारदात भी पुलिस में दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या कहती है अमर उजाला की पड़ताल?